फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan cm ashok gahlot targets on oppossiton, said his government will complete five year tenure

राजस्थान: सीएम गहलोत का विरोधियों पर निशाना, बोले- सरकार कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी जीतेगी

Sat, 02 Oct 2021 06:41 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 06:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बैठे मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि धारीवाल जी को अगली बार भी यही विभाग दूंगा।

विज्ञापन
rajasthan cm ashok gahlot targets on oppossiton, said his government will complete five year tenure
सीएम गहलोत ने रहा कि सरकार अपने पांच सालों का कार्यकाल पूरा करेगी। - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान में भी बदलाव की अटकलें तेज होने लगी है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की माने तो राजस्थान में इसका कोई भी असर नहीं है। गहलोत इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी सरकार को कोई भी खतरा नहीं है। सीएम गहलोत ने इस बात को लेकर भरोसा जताया की उनके नेतृत्व में सरकार अपने पांच सालों का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी राज्य की सत्ता में वापस लौटेगी।
विज्ञापन


सरकार अपने पांच साल पूरा करेगी
अपने आवास पर प्रशासन संग शहरों के अभियान की शुरुआत करते हुए गहलोत ने अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में चल रहे राजनितिक हलचलों पर निशाना साधते हुए कहा- निश्चिंत रहें.. यह सरकार पूरे पांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बैठे मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि धारीवाल जी को अगली बार भी यही विभाग दूंगा। गहलोत ने कहा कि यहां कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं है। सभी बातें चुनाव आने पर साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम की पिछले महीने ही एंजियोप्लास्टी हुई थी जिस कारण वो लंबे समय के बाद किसी सार्बजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने इस मामले में भी विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा- अभी मुझे पंद्रह-बीस सालों तक कुछ होने वाला नहीं है, जिसको दुखी होना है होता रहे। गहलोत ने बताया कि कोरोना काल में भी जनता ने उनका भरपूर साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत और पायलट के खेमे में कई महीनों से चल रही है बयानबाजी
बता दें की कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में हुए सियासी घमासान के बीच राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे में राजनीतिक बहसबाजी देखने को मिलती रहती है। इसी हफ्ते बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए चार विधायकों ने भी दिल्ली में डेरा जमाया हुआ था। विधायकों के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जाने की भी बातें उठीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आश्वासन मिलने के बाद उनके सुर नरम पड़ गए थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed