फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Civic Body Elections Congress releases first list candidates announced 27 wards in Chomu-Kaladera

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, चौमूं-कलाडेरा के 27 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; जानें कौन?

Sun, 30 Aug 2026 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Aug 2026 05:59 PM IST
सार

कांग्रेस ने राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के 27 वार्डों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। डोटासरा की मंजूरी के बाद चौमूं के 17 और कलाडेरा के 10 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Body Elections Congress releases first list candidates announced  27 wards in Chomu-Kaladera
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शनिवार को चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद जयपुर देहात पूर्व और पश्चिम के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रवक्ता आरसी चौधरी ने अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन

कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद के 17 और कलाडेरा नगर पालिका के 10 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सूची में सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

विज्ञापन

चौमूं में कांग्रेस ने वार्ड 3 से श्रवण कुमार सैनी, वार्ड 4 से शैलेन्द्र चौधरी, वार्ड 6 से अन्नु यादव, वार्ड 7 से धन्नालाल मीणा, वार्ड 8 से प्रभुदेवी शर्मा, वार्ड 11 से हनुमान सहाय चौधरी, वार्ड 14 से अर्जुन लाल सैनी और वार्ड 15 से कमल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 17 से राकेश, वार्ड 24 से विष्णु कुमार सैनी, वार्ड 32 से रामनरेश पुरोहित, वार्ड 35 से रामावतार स्वामी, वार्ड 40 से अशोक कुमार, वार्ड 41 से राधिका सैनी, वार्ड 42 से कौशल्या देवी, वार्ड 43 से सायरमल माली और वार्ड 44 से महेश कुमार यादव को मैदान में उतारा गया है।


पढ़ें: धौलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कुंड में डूब रहे भाई को बचाने कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत

कलाडेरा नगर पालिका में कांग्रेस ने वार्ड 1 से लोकेश कुमार कुमावत, वार्ड 2 से बबीता कुमावत, वार्ड 6 से मुकेश टोडावता, वार्ड 7 से आकाश चौधरी, वार्ड 8 से सत्यनारायण प्रजापत, वार्ड 10 से लल्लूराम सैनी, वार्ड 13 से सरिता शर्मा, वार्ड 16 से पिंकी सोनी, वार्ड 17 से गुड्डन देशमा और वार्ड 18 से श्वेता भाला को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस की पहली सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षित वार्डों में भी उम्मीदवार उतारे हैं। निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर स्थानीय और सामाजिक समीकरण महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की सूची को इन समीकरणों को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। जयपुर देहात के प्रभारी आरसी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रत्याशी विकास, जनसुविधाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे।

चौमूं नगर परिषद: कांग्रेस प्रत्याशियों का चार्ट

वार्ड आरक्षण प्रत्याशी
3 सामान्य श्रवण कुमार सैनी
4 सामान्य शैलेन्द्र चौधरी
6 सामान्य महिला अन्नु यादव
7 अनुसूचित जनजाति धन्नालाल मीणा
8 सामान्य महिला प्रभुदेवी शर्मा
11 सामान्य हनुमान सहाय चौधरी
14 सामान्य अर्जुन लाल सैनी
15 अन्य पिछड़ा वर्ग कमल सिंह यादव
17 अन्य पिछड़ा वर्ग राकेश
24 सामान्य विष्णु कुमार सैनी
32 सामान्य रामनरेश पुरोहित
35 अन्य पिछड़ा वर्ग रामावतार स्वामी
40 अनुसूचित जाति अशोक कुमार
41 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला राधिका सैनी
42 सामान्य महिला कौशल्या देवी
43 सामान्य सायरमल माली
44 सामान्य महेश कुमार यादव

कलाडेरा नगर पालिका: कांग्रेस प्रत्याशियों का चार्ट

वार्ड आरक्षण प्रत्याशी
1 सामान्य लोकेश कुमार कुमावत
2 सामान्य महिला बबीता कुमावत
6 सामान्य मुकेश टोडावता
7 सामान्य आकाश चौधरी
8 सामान्य सत्यनारायण प्रजापत
10 सामान्य लल्लूराम सैनी
13 सामान्य महिला सरिता शर्मा
16 अन्य पिछड़ा वर्ग पिंकी सोनी
17 सामान्य महिला गुड्डन देशमा
18 सामान्य श्वेता भाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed