फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heart-wrenching tragedy in Dholpur 3 sisters jumped in to save their brother who was drowning in a water tank

धौलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कुंड में डूब रहे भाई को बचाने कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

धौलपुर के आंगई थाना क्षेत्र में कुंड में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में उसकी दो सगी और एक चचेरी बहन भी गहरे पानी में चली गईं। दर्दनाक हादसे में चारों भाई-बहनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Heart-wrenching tragedy in Dholpur 3 sisters jumped in to save their brother who was drowning in a water tank
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा इलाके में एक कुंड में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में उसकी तीन बहनें भी गहरे पानी में चली गईं। हादसे में चारों भाई-बहनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि उर्फ भोलू शनिवार रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा धाम पर आयोजित मेले में शामिल होने आया था।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे रवि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पास के कुंड में नहाने गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख उसकी दो सगी बहनें मनोरमा और बोटो, जबकि चचेरी बहन कल्लो उसे बचाने के लिए कुंड में उतर गईं। हालांकि, भाई को बचाने के प्रयास में तीनों बहनें भी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हादसे की सूचना मिलने पर आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों की मदद से चारों को कुंड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अलवर-भरतपुर में शुरू होगा समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीन साल तक के बच्चों पर विशेष फोकस

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतकों में रवि (21) पुत्र लायक सिंह, उसकी सगी बहन मनोरमा (22) और बोटो (25), दोनों पुत्रियां लायक सिंह, तथा चचेरी बहन कल्लो (18) पुत्री भभूति शामिल हैं। सभी नथुआपुरा मोरोली, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर के निवासी थे।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, रवि की बहनें मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने ससुराल से पीहर आई थीं। इसके बाद दोनों बहनें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हीरामन बाबा धाम पर जात करने गई थीं। रविवार तड़के कुंड में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed