{"_id":"5e68b1a18ebc3eebc303d2e5","slug":"rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-attacks-bjp-over-madhya-pradesh-political-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- मुल्क सबक सिखाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- मुल्क सबक सिखाएगा
Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
जयपुर हवाई अड्डे से बाहर निकलते कांग्रेस विधायक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवसरवादी बताया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बुधवार को यहां पहुंचे। उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे गहलोत ने कहा, पूरा मुल्क देख रहा है कि कितनी बेशर्मी से विधायकों की खरीदो-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) हो रही है। कोई सोच नहीं सकता। ये पता नहीं देश को कहां ले जाएंगे। पूरा मुल्क देख रहा है और समय आने पर इनको सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को धमकाने व खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, आप सब सोच सकते हैं कि किस तरह से होर्स ट्रेडिंग के प्रयास चल रहे हैं वहां पर। विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है। कोई सोच नहीं सकता। ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया जो सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और इनको सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ये अवसरवादी लोग हैं पहले ही चले जाते तो ठीक रहता। इनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। 18 साल तक इनको विभिन्न पदों पर रखा, सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया। इन्होंने मौका आने पर मौका परस्ती दिखाई है, इनको जनता माफ नहीं करेगी।
राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे हालात पैदा करने के कुछ भाजपा नेताओं के बयान पर गहलोत ने कहा, उनके सपने उनके धनबल के आधार पर हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आधार पर हैं। ये कोई विचारधारा की बात नहीं कर रहे हैं। धन बल दिख रहा है। इनकी धमकियों से न तो जनता और न ही हम झुकने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि उनको सबक मिलेगा।