फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-cet-exam-date-changed-2026-senior-secondary-graduation-level-new-schedule

राजस्थान सीईटी की तारीखों में बड़ा बदलाव, 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा का बदला शेड्यूल

Tue, 22 Sep 2026 02:38 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Sep 2026 02:38 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकाय और पंचायत चुनावों के चलते सीईटी की दोनों स्तरों की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा अब 1 से 3 दिसंबर 2026 और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह में होगी।

विज्ञापन
rajasthan-cet-exam-date-changed-2026-senior-secondary-graduation-level-new-schedule
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में निकाय और पंचायत चुनावों के कारण समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दोनों स्तरों की प्रस्तावित तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले से प्रदेश के 40 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परीक्षा कार्यक्रम सीधे प्रभावित हुआ है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। इस चुनावी व्यवस्था और परीक्षा के सुचारू आयोजन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी स्तर परीक्षा का नया शेड्यूल
कर्मचारी चयन बोर्ड ने सबसे पहले सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के शेड्यूल में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर के मध्य होना प्रस्तावित थी, लेकिन अब बोर्ड इसे 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित करेगा। इस परीक्षा के लिए राज्य भर से लगभग 24 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से इन अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई और तैयारी मजबूत करने के लिए एक महीने से अधिक का अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
विज्ञापन


ग्रेजुएशन स्तर परीक्षा जनवरी में होगी
बोर्ड ने दिसंबर में प्रस्तावित सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच होनी थी, लेकिन अब चयन बोर्ड इसे जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह में आयोजित कराएगा। ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा के लिए करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने अपना फॉर्म भरा है। परीक्षा की तिथि टलने से अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम का दोहराव करने, मॉक टेस्ट हल करने और कमजोर विषयों को सुधारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Rajasthan Nikay Chunav 2026: 301 निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

परीक्षा पात्रता और प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाई
सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन स्तर को मिलाकर कुल 40 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। समय बढ़ने के साथ अभ्यर्थियों के सामने पढ़ाई का प्रवाह बनाए रखने की चुनौती भी रहेगी। साथ ही चयन बोर्ड ने सीईटी-2026 की नई तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक की सीमा तय की है। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए सीईटी प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया है, जिससे 20 लाख से अधिक युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed