फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Why was voting extended till 10 pm in Tijara? Who won amid the row over councillors’ alleged detention?

तिजारा में एक-एक वोट पर टिकी थी सभापति की कुर्सी: कांग्रेस के रामावतार सैनी दो वोट से जीते, देर रात आया नतीजा

Tue, 22 Sep 2026 06:36 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 22 Sep 2026 06:36 AM IST
सार

तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव में बाड़ेबंदी और पार्षदों को हरियाणा में रोकने के आरोपों के बीच मतदान रात 10 बजे तक चला। कांग्रेस के रामावतार सैनी 2 वोट से जीते।

विज्ञापन
Why was voting extended till 10 pm in Tijara? Who won amid the row over councillors’ alleged detention?
तिजारा से कांग्रेस के राम अवतार सैनी विजयी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर सोमवार को दिनभर चले सियासी घमासान का देर रात परिणाम सामने आया। कांग्रेस प्रत्याशी रामावतार सैनी ने भाजपा के सुभाष सैनी को दो वोट से हराकर सभापति पद पर कब्जा कर लिया। कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें एक वोट अवैध घोषित हुआ। रामावतार सैनी को 18 और भाजपा के सुभाष सैनी को 16 वोट मिले।

विज्ञापन

दरअसल, सभापति चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस समर्थित पार्षदों को हरियाणा में रोके जाने के आरोपों से तिजारा की सियासत गरमा गई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश में बाड़ेबंदी में रखे गए उसके समर्थक पार्षद तिजारा लौट रहे थे, तभी पंचकूला के चंडीमंदिर-सूरजपुर टोल के पास उन्हें रोक लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे मतदान प्रभावित करने की कोशिश बताया था। हालांकि, पंचकूला पुलिस ने पार्षदों को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया था।मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। कांग्रेस प्रत्याशी रामावतार सैनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने चुनाव टालने से इनकार करते हुए कहा कि निर्वाचित पार्षदों को अपने वैधानिक मतदान के अधिकार से नहीं रोका जा सकता। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया में हुई देरी

पार्षदों के समय पर मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई। निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया। इसके बाद देर रात मतदान पूरा हुआ और मतगणना में रामावतार सैनी के पक्ष में 18 वोट आए, जबकि सुभाष सैनी को 16 वोट मिले। एक मत अवैध रहा। नतीजे के साथ ही कई घंटे से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हुआ और तिजारा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया। रामावतार सैनी की जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया।इस चुनाव ने एक बार फिर राजस्थान के निकाय चुनावों में पार्षदों की बाड़ेबंदी, राजनीतिक खींचतान और एक-एक वोट की अहमियत को सामने ला दिया। तिजारा में 35 पार्षदों वाले सदन में सभापति का फैसला महज दो वोट के अंतर से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed