फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bolero collided with a bike in Pali two people died

Rajasthan: पाली में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, आज होगा पोस्टमॉर्टम

Mon, 04 Sep 2023 08:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 08:44 AM IST
सार

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में स्थित सिराणा गांव के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आज मृतकों का पोस्टमॉर्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Bolero collided with a bike in Pali two people died
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के सिराणा-रेवड़ा मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थे। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो जनों की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वहां मौजूद ग्रामीणों ने निकट के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पोस्टऑफिस में कार्यरत खीमाराम मीणा निवासी वायद उम्र 55 वर्ष और  मनाराम पुत्र डायाराम मीणा, निवासी गढ़वाड़ा उम्र 52 वर्ष  बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते मे सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने इनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों कार्मिक घिसटते हुए करीब 200 फीट दूर सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जाकर गिरे।
विज्ञापन


दोनों पांव कटकर हुए अलग
जीप और बाइक की भिड़ंत के बाद खीमाराम के तो दोनों पांव ही कटकर अलग हो गए, जबकि जीप चालक मांडा निवासी महावीरसिंह पुत्र पर्वतसिंह भी घायल हो गया। इस सड़क हादसे की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रोहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जबकि घायल जीप चालक को निजी वाहन से निकट ही स्थित चेन्डा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed