फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan bjp and congress leaders reached to Gurmeet Ram Rahim Satsang

Rajasthan: राम रहीम के आगे नतमस्तक हो रहे नेता, कहा- 'कोर्ट भगवान से ऊपर नहीं, एक दिन न्याय होगा'

Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
सार

40 दिन की पैरोल पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है। वह यूपी के बागपत जिले से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। जिसमें उसके अनुयायी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। इनमें आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan bjp and congress leaders reached to Gurmeet Ram Rahim Satsang
राम रहीम अनुयायियों को ऑनलाइन दे रहा संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के दोषी दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है। इसके बाद से वह ऑनलाइन सत्संग भी कर रहा है। जिसमें आम लोगों के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के नेता भी शामिल हो रहे हैं। जिसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में कई नेता राम रहीम का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे गए। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेता राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भाजपा और कांग्रेस नेता हुए शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार फंडा, पूर्व पालिका अध्यक्ष गंगराम खटीक सहित कई पार्षद, सरपंच और पार्टी के कार्यकर्ता सत्संग में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा विधायक धर्मेंद्र मोची व कैलाश मेघवाल समेत पार्टी के अन्य पार्षद और सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान एक दिन न्याय करेगा
सत्संग में राम रहीम से आशीर्वाद लेने पहुंचे नेताओं का कहना है कि वह बुराइयों से दूर रहने और उन्हें अपने से दूर करने की बात कर रहे हैं। उनके प्रवचन सुनने वाले लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। राम रहीम को मिली सजा को लेकर कांग्रेस नेता विनोद गोठवाल ने कहा कि यह अदालत का मामला है। कोर्ट भगवान से ऊपर नहीं सकता, भगवान एक दिन न्याय करेगा।   


बता दें कि 40 दिन की पैरोल पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है। वह यूपी के बागपत जिले से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। जिसमें उसके अनुयायी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। इनमें आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed