फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: Rahul Gandhi asks CP Joshi to regret statement

राहुल गांधी को नहीं रास आया सीपी जोशी का बयान, कहने पर जताया खेद

Fri, 23 Nov 2018 03:56 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: Rahul Gandhi asks CP Joshi to regret statement
सीपी जोशी के बयान से नाखुश राहुल गांधी
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे दिग्गज कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को अपने एक बयान के लिए खेद जताना पड़ा है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नसीहत मिली है कि वो इस पर खेद जताएं। नाथद्वारा की एक रैली में जोशी ने धर्म के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला था।
विज्ञापन




राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे। कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।"
विज्ञापन


जोशी ने ट्विटर पर खेद जताया है:
 

सीपी जोशी ने कहा क्या था?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. सीपी जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वो बताएं कि कांग्रेसी हिंदू नहीं हैं। जोशी ने कहा कि अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो वो पंडित और ब्राह्मण ही हैं। 

उन्होंने कहा,

"वो कहते हैं कि एक कांग्रेसी हिंदू नहीं हो सकता। उन्हें ऐसे प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार किसने दिया? क्या उन्होंने कोई विश्वविद्यालय खोला है?" 


सीपी जोशी ने इस सभा में आगे कहा, "उमा भारती एक लोधी हैं और वो हिंदू धर्म की बात करती हैं। मोदी जी हिंदू धर्म की बात करते हैं। सिर्फ ब्राह्मण ही हैं जो इसके बारे में बात नहीं करते। देश को भ्रमित किया जा रहा है। धर्म और शासन दो अलग-अलग चीजें हैं। हर किसी को अपने धर्म के पालन का अधिकार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed