फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: Narendra Modi Bhilwara rally attacks congress on caste

राजस्थान चुनाव: पीएम ने कहा, क्या सर्जिकल स्ट्राइक में फौजियों को कैमरे लेकर जाना चाहिए?

Mon, 26 Nov 2018 06:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: Narendra Modi Bhilwara rally attacks congress on caste
भीलवाड़ा रैली में नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार से निपटकर अब प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह राजस्थान के रण में कूद चुके हैं। आज भीलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत 26/11 की दसवीं बरसी का जिक्र करते हुए किया। मोदी ने कहा, 
विज्ञापन

"जब दिल्ली में मैडम का राज रिमोट कंट्रोल से चलता था। जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी। 26/11 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने अनेक नागरिकों को गोलियों से भून दिया। उस भीषण घटना को 10 साल हो रहे हैं। उस वक्त राजस्थान में चुनाव अभियान चल रहा था। उस समय कोई उस घटना की आलोचना करता था तो राग दरबारी कहते थे कि पाकिस्तान ने भारत पर युद्ध बोल दिया है, विपक्ष राजनीति कर रहा है। राग दरबारी, कांग्रेस की लिखी कथा पढ़ते थे। लेकिन जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया, तो कांग्रेस वीडियो मांगती है। "

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बीते कुछ दिनों में जाति के बयान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, "कांग्रेस के मुंह से बस जाति का जहर निकलता है। नामदार और उनके चेले मोदी की जाति पूछ रहे हैं। चुनावी मुद्दों की चर्चा न करके कांग्रेस मेरी जाति, मेरे पिता पर बात कर रही है। वो कहते हैं मोदी चार पीढ़ियों का हिसाब मांगने वाला होता कौन है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सरकार की योजनाओं की बात करते हुए कहा कि 2014 से पहले ग्रामीण परिवारों में शौचालय 40 फीसदी भी नहीं थे लेकिन चार साल में ये आंकड़ा आज 95 फीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं उज्ज्वला योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद गैस कनेक्शनों की संख्या भी 55 फीसदी घरों से बढ़कर 90 फीसदी हो गई। हमने बैंक के दरवाजे गरीबों के लिए खोल दिए। 

बनेश्वरधाम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि जातिवाद का जहर कांग्रेस के दिमाग में भरा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश में 55 साल तक शासन किया लेकिन गांव बिजली,पानी, सड़क, शिक्षा और शौचालय जैसी सुविधाओं से वंचित रहे गांव।


आज पीएम के राजस्थान दौरे का आखिरी पड़ाव कोटा रहा। कोटा में उन्होंने सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जब मैडम रिमोट कंट्रोल से दिल्ली में सरकार चला रही थीं, तो जो बेटी पैदा नहीं हुई, सरकारी कागजों में वो बेटी विधवा हो जाती थी और सरकारी खजाने से उसे पेंशन जाती थी। जिस परिवार का अस्तित्व भी नहीं था, उसके नाम से राशन निकलता था और चोरी कर लिया जाता था। हमने इसे रोका। आपके एक वोट ने 90 हजार करोड़ की चोरी रोकी।"

राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed