{"_id":"5c04e6e4bdec224162108b16","slug":"rajasthan-assembly-elections-2018-amit-shah-chittorgarh-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी तो मोदी जी का नाम हमसे भी ज्यादा ले रहे हैं: अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी तो मोदी जी का नाम हमसे भी ज्यादा ले रहे हैं: अमित शाह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज भी राजस्थान के दौरे पर हैं। अमित शाह आज चित्तौड़गढ़ पहुंचे और यहां सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और इसके बाद रैली में पहुंचे। इस रैली में शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस को बिना सिद्धांतों वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार का नाम भी पूछा।
अमित शाह ने कहा, एक तरफ देशभक्तों की ऐसी पार्टी है जिसकी अगुवाई मोदी जी कर रहे हैं, दूसरे तरफ राहुल बाबा की अगुवाई वाली कांग्रेस है जिसका कोई सिद्धांत और नीति नहीं है। लोगों को कांग्रेस और भाजपा में से एक को चुनना है।
विज्ञापन
सीएम पद के उम्मीदवार के सवाल पर शाह ने कहा, राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं?
अमित शाह ने रैली सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के लोगों को राजनीति दिखाई पड़ती है और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी देश में घुसे घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी हो जाती है। कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के स्वार्थ के चलते देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा, जब राजस्थान में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सरकार थी, तब इस प्रदेश को क्या मिला? इसके 13वें वित्त कमीशन से 10924 करोड़ रुपये मिले थे। भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 2,63,580 करोड़ रुपये तक पहुंचाया। और वो हमसे पूछ रहे हैं कि हमने क्या किया है?
वहीं, सवाई माधोपुर में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनावी रैलियों में मोदी जी का नाम उससे भी ज्यादा दे रहे हैं जितना हम भाजपा में लेते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि वह कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं या भाजपा का।
विज्ञापन
Rajasthan: BJP President Amit Shah offered prayers at Sanwaliya Seth Temple in Chittorgarh, earlier today. pic.twitter.com/Zf2yNKlOzC
— ANI (@ANI) December 3, 2018विज्ञापन
अमित शाह ने कहा, एक तरफ देशभक्तों की ऐसी पार्टी है जिसकी अगुवाई मोदी जी कर रहे हैं, दूसरे तरफ राहुल बाबा की अगुवाई वाली कांग्रेस है जिसका कोई सिद्धांत और नीति नहीं है। लोगों को कांग्रेस और भाजपा में से एक को चुनना है।
विज्ञापन
सीएम पद के उम्मीदवार के सवाल पर शाह ने कहा, राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं?
अमित शाह ने रैली सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के लोगों को राजनीति दिखाई पड़ती है और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी देश में घुसे घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी हो जाती है। कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के स्वार्थ के चलते देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा, जब राजस्थान में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सरकार थी, तब इस प्रदेश को क्या मिला? इसके 13वें वित्त कमीशन से 10924 करोड़ रुपये मिले थे। भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 2,63,580 करोड़ रुपये तक पहुंचाया। और वो हमसे पूछ रहे हैं कि हमने क्या किया है?
वहीं, सवाई माधोपुर में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनावी रैलियों में मोदी जी का नाम उससे भी ज्यादा दे रहे हैं जितना हम भाजपा में लेते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि वह कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं या भाजपा का।
BJP President Amit Shah in Sawai Madhopur: Rahul Gandhi is taking the name of Modi ji more than we in BJP take, we don't understand if he is campaigning for Congress or for the BJP #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/jeBpn6qncC
— ANI (@ANI) December 3, 2018