{"_id":"5c105424bdec22416e62720a","slug":"rajasthan-assembly-election-result-only-8-minister-of-vasundhara-brigade-could-save-their-prestige","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : वसुंधरा राजे सेना के 15 मंत्री हो गए चित, आठ ही बचा सके प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : वसुंधरा राजे सेना के 15 मंत्री हो गए चित, आठ ही बचा सके प्रतिष्ठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा के चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की टीम के 15 मंत्री हार गए जबकि आठ ही प्रतिष्ठा बचा सके। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को भी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सबसे बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे ने 29 मंत्रियों में से छह का टिकट काट दिया था। टिकट हासिल करने वाले 23 मंत्रियों में से 15 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। इनमें सचिन पायलट के खिलाफ उतरे राजे के चहेते मंत्री और भाजपा के एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी यूनुस खान, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, जीते हुए आठ मंत्रियों में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ जैसे नाम हैं। कटारिया ने उदयपुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को हराया है।
विज्ञापन