फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Vasundhara raje attacks Sonia gandhi

हम सबकी माता भारत माता, लेकिन कांग्रेस की सोनिया माता है: वसुंधरा राजे 

Sat, 24 Nov 2018 02:13 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Vasundhara raje attacks Sonia gandhi
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे नेता एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 50 साल तक जातियों को आपस में लड़ाया और देश का नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार का विकास किया। 
विज्ञापन




वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को कई जिलों में विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत निवाई, नैनवा, गढ़ी, बड़ी सादड़ी, चैरासी व सागवाड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम सबकी माता, भारत माता लेकिन कांग्रेस की सोनिया माता है। कांग्रेस के लिए भारत माता से बड़ी सोनिया गांधी है। कांग्रेस भारत माता की बजाय एक परिवार की पूजा में विश्वास रखती है। 
विज्ञापन


राजे ने बीकानेर में कांग्रेस के एक नेता द्वारा कथित तौर पर सोनिया गांधी के जयकारे लगवाए जाने का जिक्र किया। राजे ने निवाई में पार्टी प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, नैनवा में ओमेन्द्र सिंह हाडा, धमोतर में हेमन्त मीणा, आंजना में गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के कैलाश मीणा, घाटोल के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र निनामा, बागीदोरा के प्रत्याशी खेमराज गरासिया, बासंवाड़ा से हकरू मईडा और सांगवाड़ा में शंकर लाल डेचा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक जातियों को लड़ाया और देश का नहीं सिर्फ एक परिवार का विकास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के छह दावेदार है और हाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा है। उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए आगामी चुनाव में जीत का भरोसा जताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed