{"_id":"5c078c50bdec2241c6365c97","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-kamini-jindal-youngest-mla-from-sriganganagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: इस महिला विधायक ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद, दौलत-रुतबा सबपर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: इस महिला विधायक ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद, दौलत-रुतबा सबपर भारी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
श्रीगंगानगर से एनयूजेपी उम्मीदवार कामिनी जिंदल
- फोटो : कामिनी जायसवाल फेसबुक प्रोफाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के रण में कई ऐसे उम्मीदवार उतरे हैं जो खास वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। श्रीगंगानगर की महिला विधायक कामिनी जिंदल भी ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं जिनके चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। बीएमडब्ल्यू कार, कीमती घड़ियां, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन कामिनी जिंदल के नाम राजस्थान की सबसे युवा विधायक होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यहीं नहीं वह राजस्थान विधानसभा में पहुंचने वाली सबसे धनी विधायक भी हैं। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 90 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसबार भी वह राजस्थान की सबसे धनी उम्मीदवार हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के मुलाकात करतीं कामिनी जिंदल
- फोटो : फेसबुक पेज
पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में कामिनी जिंदल ने भाजपा प्रत्याशी विधायक राधेश्याम गंगानगर को 37 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया था। इस तरह वह श्रीगंगानगर सीट के 62 साल के इतिहास में सबसे युवा विधायक बनीं।
विधायक कामिनी जिंदल
निर्वाचन विभाग में जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार कामिनी जिंदल के पास कुल 287 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इस तरह इस चुनाव में भी कामिनी यहां की सबसे धनी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगंगानगर से विधायक कामिनी जिंदल
कामिनी जिंदल नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी के अध्यक्ष बीडी अग्रवाल की बेटी हैं। इसी पार्टी के टिकट पर उन्होंने पिछला चुनाव जीता था। वह अपने दम पर भाजपा और कांग्रेस को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। उनके रुतबे और छवि ने इन दोनों पार्टी उम्मीदवारों की नींद उड़ा रखी है। कामिनी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से एमफिल की डिग्री ली है। उनकी शादी आईपीएस गगनदीप सिंगला से हुई है।