{"_id":"5bf7b5b3bdec2241aa7f21f4","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-face-off-of-heavyweights-on-these-seats-bjp-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: इन सीटों पर होगा सुपरहिट मुकाबला, हर किसी की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: इन सीटों पर होगा सुपरहिट मुकाबला, हर किसी की रहेगी नजर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में इन मुकाबलों पर रखें नजर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। पिछले चुनावों में मजबूत उम्मीदवारों के सामने विरोधी कमजोर उम्मीदवार उतारकर रस्म अदायगी भर करते थे। जहां एक ओर भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से भी दो चेहरे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद के इन उम्मीदवारों को उनके क्षेत्र में कांटे की टक्कर मिल रही है। दोनों ही पार्टियों की चुनावी रणनीति में हुए इस बदलाव ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। एक नजर दिग्गजों की इस भिड़ंत पर-
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की नजर इलाके के राजपूत मतदाताओं को साधने की है। मानवेंद्र के लिए झालरापाटन नया है मगर उनकी उम्मीदवारी ने इस मुकाबले को रोचक बना दिया है। साथ ही करणी सेना का समर्थन भी उन्हें मिला है।
पिछले चुनाव में गहलोत ने खेतासर को 59 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस सीट पर असली लड़ाई अमूमन राजपूत बनाम माली समाज के बीच रहती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के इन उम्मीदवारों को उनके क्षेत्र में कांटे की टक्कर मिल रही है। दोनों ही पार्टियों की चुनावी रणनीति में हुए इस बदलाव ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। एक नजर दिग्गजों की इस भिड़ंत पर-
विज्ञापन
झालरापाटन में वसुंधरा बनाम मानवेंद्र
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झालावाड़ की झालरापाटन सीट से 2003 से विधायक हैं। पिछला चुनाव उन्होंने 60 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीता था। वह झालवाड़ से कई बार सांसद भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की नजर इलाके के राजपूत मतदाताओं को साधने की है। मानवेंद्र के लिए झालरापाटन नया है मगर उनकी उम्मीदवारी ने इस मुकाबले को रोचक बना दिया है। साथ ही करणी सेना का समर्थन भी उन्हें मिला है।
सरदारपुरा में गहलोत बनाम शंभू सिंह
जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के सामने भाजपा ने शंभू सिंह खेतासर को उतारा है। माना जाता है कि गहलोत को माली समाज के एकमुश्त वोट मिलते हैं। वह यहां से पांचवी बार ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस के परंपरागत वोटर माने जाने वाले अल्पसंख्यक और दलित इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।पिछले चुनाव में गहलोत ने खेतासर को 59 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस सीट पर असली लड़ाई अमूमन राजपूत बनाम माली समाज के बीच रहती है।
टोंक में सचिन पायलट बनाम यूनुस खान
सचिन पायलट, यूनुस खान
- फोटो : Amar Ujala Graphic
कांग्रेस की अगुवाई कर रहे सचिन पायलट के लिए टोंक की सीट नई है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पायलट अजमेर और दौसा सीट से सांसद रह चुके हैं। टोंक के नवाब ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। इलाके में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की अच्छी संख्या को देखते हुए उनके लिए यह सीट सुरक्षित मानी जा रही है।
भाजपा ने पायलट के खिलाफ अपने एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार और सूबे के परिवहन मंत्री यूनुस खान को उतारा है। भाजपा ने पहले मौजूदा विधायक अजीत सिंह मेहता को यहां से टिकट दिया था मगर बाद में उम्मीदवार बदल दिया। यूनुस खान वर्तमान में नागौर जिले की डोडवाना सीट से विधायक हैं। इस सीट पर बसपा और निर्दलीय के तौर पर दो और मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में यूनुस की राह आसान नहीं होने वाली।