फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Congress candidate of ramgarh seat safiya khan video goes viral

राजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी का कथित वीडियो वायरल, बोलीं- जीत के लिए जरूरत पड़े तो सिर फोड़ दो

Mon, 26 Nov 2018 02:51 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Congress candidate of ramgarh seat safiya khan video goes viral
congress - फोटो : PTI
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का रोमांच दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपना दम झोंक रही हैं। इन सब के बीच अलवर जिले की रामगढ़ सीट से  कांग्रेस की प्रत्याशी साफिया खान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने समर्थकों को भाजपा के दुष्प्रचार से निपटने और जरूरत पड़ने पर सिर फोड़ने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए दिया 'साम, दाम, दंड, भेद' का मंत्र

वायरल वीडियो में सफिया खान अपने समर्थकों को साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाने की बात कहती दिख रही हैं। वह कहती हैं कि चुनाव जीतने के लिए जरुरत पड़े तो सिर भी फोड़ दो। भाजपा के लोग अफवाहें फैलाते हैं और हमें इन अफवाहों का जवाब सोशल मीडिया पर देना होगा। 
विज्ञापन


समर्थकों के सामने झलका डर, बूथ पर शाम सात बजे तक रहने को कहा

साफिया अपने समर्थकों के सामने कहती हैं कि भाजपा का उम्मीदवार स्थानीय है इसलिए संभलकर काम करना होगा। वह बार-बार जीत की बात करते हुए कहती हैं कि साम दाम दंड भेद, कुछ भी करना पड़े करो। किसी का सिर भी फोड़ना पड़े, सारे हथकंडे अपना लेना लेकिन चुनाव जीतना है। ये चुनाव साफिया का नहीं आपका है। भाजपा वाले आएंगे और कहेंगे कि ये हिंदुओं की लड़की को भगा ले गए, तुम ध्यान मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो बार चुनाव हारने के कारण कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव और रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खान का टिकट काटकर उनकी पत्नी साफिया खान को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान में सात दिसंबर को सभी 200 सीटों पर एक साथ मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed