फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: BJP fields one and congress 15 muslim candidates in election fray

राजस्थान: भाजपा से एक तो कांग्रेस से 15 मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Fri, 23 Nov 2018 06:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: BJP fields one and congress 15 muslim candidates in election fray
वसुंधरा राजे- सचिन पायलट
राजस्थान में कांग्रेस ने 15 जबकि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए महज एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।  कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव जितनी ही है। पिछली बार कांग्रेस के सभी मुस्लिम उम्मीदवारों की हार हुई थी। जबकि भाजपा ने 2013 में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे जिनमे से दो ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के परिवहन मंत्री यूनुस खान को टोंक से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के खिलाफ खड़ा किया है। इससे पहले भाजपा ने टोंक से स्थानीय विधायक अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया था मगर बाद में कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट के नाम की घोषणा के बाद पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिया। टोंक में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता हैं। यूनुस खान वर्तमान में डीडवाना से भाजपा के विधायक हैं।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने पिछले चुनाव में हारे आठ मुस्लिम प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। पार्टी ने 2013 में पराजित हुए दो मुस्लिम उम्मीदवारों की पत्नियों समेत तीन महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें नागौर से ही उम्मीदवार  बनाया है। रहमान अशोक गहलोत की सरकार में वक्फ मंत्री थे मगर 2008 में कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर भाजपा में शामिल हो गए थे।

राजस्थान में 7 दिसंबर को सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed