{"_id":"5c05220ebdec2241871ff5a8","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-ashok-gehlot-demands-apology-from-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: गहलोत बोले- 'गिरेबान’ वाले बयान के लिए माफी मांगें अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: गहलोत बोले- 'गिरेबान’ वाले बयान के लिए माफी मांगें अमित शाह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ‘गिरेबान पकड़ने’ संबंधी अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। शाह ने पिछले दिनों जयपुर में युवाओं के संवाद में कहा था कि कोई कांग्रेसी अगर आपके घर आये तो उसका गिरेबान पकड़ कर पूछना कि कांग्रेस ने जनता के लिये क्या किया है।
विज्ञापन
रेवदर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत नेकहा कि अमित शाह ने कहा कि गिरेबान पकड़ लो. अगर हम एक दूसरे का गिरेबान पकड़ने लग जायेंगे और कानून तोड़ेंगे तो कानून व्यवस्था की स्थिति कहां रहेगी। यह कहने की शाह की हिम्मत कैसे हो गई, यह मेरी समझ से परे है। मैंने कहा कि शाह जी, आपको माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
गहलोत के अनुसार, इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि राज इनका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन
गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का लक्ष्य रखें। कोई मतभेद, मनभेद नहीं है, राजस्थान में सभी नेता एकजुट हैं।