फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Amit shah rally in Jalore

राजस्थान चुनाव: अमित शाह बोले, भाजपा की सरकार अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता

Tue, 27 Nov 2018 01:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Amit shah rally in Jalore
जालोर रैली में अमित शाह का बयान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के रण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आज हुंकार भरी। जालोर की रैली में अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस बार भी यहां भाजपा की सरकार बनेगी। भीड़ से भारत माता की जय का नारा लगवाते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस का ट्रेंड इस बार बदलेगा। इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। हमारे विरोधी कहते हैं कि यहां एक बार भाजपा आती और एक बार कांग्रेस, लेकिन मैं जालोर की धरती से डंके की चोट पर कहना चाहता हूं कि यहां एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिन में सपने देख रही है। इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। आपने इतने साल राज किया, लेकिन राजस्थान के लिए क्या किया बताओ। कांग्रेस ने सत्ताभोग के सिवाय कुछ नहीं किया। जबकि भाजपा की सरकार ने विकास के अलावा और कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा जी ने पांच साल में राजस्थान के लिए बहुत काम किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। भाजपा की सरकार अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। कांग्रेस को बेरोगजारों नहीं घुसपैठियों की चिंता है। हम सभी घुसपैठियों को चुन-चुनकर भगाएंगे। इन्हें भाजपा सरकार ही देश से निकाल सकती है। कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों का मुद्दा उठाते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी के माता-पिता का अपमान किया। कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी।

वहीं सिरोही रैली में भी अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस बार भी राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। राजस्थान में सारे मिथक तोड़े जाएंगे। डंके की चोट पर भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस को दूरबीन लेकर देखना पड़ रहा है। कांग्रेस ने 50 साल में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। 


उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि राहुल गांधी दिन में सपने देख रहे हैं, वह बताएं कि राजस्थान में उनका नेता कौन है। 

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले बदला लेने के मामले में दो ही देशों अमेरिका और इस्राइल का नाम आता था। लेकिन पहली बार हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत का नाम रौशन किया और इस सूची में इस महान देश का नाम शामिल कराया। मोदीराज में देश सुरक्षित हुआ है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed