{"_id":"5e1ef9d88ebc3e4b130d474d","slug":"rajasthan-3-minors-riding-bike-killed-after-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, तीन की मौत
Wed, 15 Jan 2020 08:40 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में तीन नाबालिगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को राजस्थान पुलिस ने बताया कि ट्रक ने नाबालिगों की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दुर्घटना हो गई। यह हादसा मंगलवार रात तीनों का होटल से घर लौटने के दौरान अवलेश्वर टोल प्लाजा के पास हुआ।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस थाने के एसएचओ मदन लाल ने बताया घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई ,जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान समीर (16), तौकीर (15) और सोहेल (16) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो घटनास्थल से भाग गया था।
विज्ञापन