फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 3.57 lakh families to get free food grain for two months CM Ashok Gehlot Announced 

राजस्थान: खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले 3.57 लाख परिवारों को दो महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज

Fri, 12 Jun 2020 08:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Jun 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan 3.57 lakh families to get free food grain for two months CM Ashok Gehlot Announced 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले परिवारों और निराश्रित व्यक्तियों को दो महीने तक पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति प्रति माह देने का फैसला किया है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को प्रति परिवार एक किलो चना प्रतिमाह दिया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एक सरकारी बयान के अनुसार गहलोत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले राज्य के तीन लाख 57 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों और निराश्रित व्यक्तियों को दो माह तक प्रति व्यक्ति प्रतिमाह पांच किलो गेहूं और प्रति परिवार एक किलो चना के हिसाब से 10 किलो गेहूं और दो किलो दाल के निशुल्क वितरण के प्रस्ताव को गुरुवार को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रदेश में रिक्शा चलाने वाले, दिहाड़ी मजदूरों, फुटकर विक्रेताओं आदि के परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है। ऐसे करीब 31 लाख लोगों को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री ने एकमुश्त 2 हजार 500 रुपए की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार इस फैसले का फायदा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले तीन लाख 57,258 परिवारों के 14 लाख 44,982 व्यक्तियों को होगा। इन्हें यह खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलेगा। राज्य सरकार इस पर करीब 36.44 करोड़ रुपए की राशि व्यय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed