फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   railway cancelled train no 141813 jodhpur bhopal express due to maintainance work in jodhpur division 

राजस्थान: जोधपुर-भोपाल-जोधपुर ट्रेन 31 दिसंबर तक निरस्त, दो अन्य गाड़ियों के मार्ग बदले

Tue, 14 Dec 2021 10:05 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 10:05 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 22981 कोटा - श्रीगंगानगर आगामी 20 दिसंबर से 28 दिसंबर की अवधि में परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू- बीकानेर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

विज्ञापन
railway cancelled train no 141813 jodhpur bhopal express due to maintainance work in jodhpur division 
भारतीय रेलवे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल यात्री कृपया ध्यान दें उनके ट्रेन की यात्रा में व्यवधान हुआ है। राजस्थान में जोधपुर रेल मंडल के मेड़ता रोड और डेगाना रेलखंड के बीच रेल दोहरीकरण का काम चल रहा हैं। नॉन इंटरलॉकिंग और प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ रेल यात्री ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। वहीं, कुछ रेलगाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि जोधपुर मंडल में मेड़ता रोड से डेगाना रेलखंड में रेल दोहरीकरण के कार्य के चलते इंटरलॉकिंग का कार्य प्रगति पर है। इसलिए यह रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर से भोपाल की ओर जाने वाली गाड़ी अपने प्रारंभिक स्टेशन से 14 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा वापसी में गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर आगामी 15 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर की अवधि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


दो रेल गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 
गाड़ी संख्या 22981 कोटा - श्रीगंगानगर आगामी 20 दिसंबर से 28 दिसंबर की अवधि में परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू- बीकानेर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 22982 श्रीगंगानगर से कोटा आगामी 19 दिसंबर से 30 दिसंबर की अवधि में  (अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन) इसी परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर - रींगस-जयपुर से चलेगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी से श्रीगंगानगर आगामी 19 दिसंबर से 30 दिसंबर की अवधि में और वापसी में गाड़ी संख्या 22998 श्रीगंगानगर से झालावाड़ सिटी आगामी 21 दिसंबर से 29 दिसंबर की अवधि में परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर से होकर चलेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed