फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rahul says, Modi will take not an inch of land

राजस्थान: पदयात्रा के जरिए राहुल ने केंद्र को घेरा, बताया सूट-बूट और लूट की सरकार

Thu, 16 Jul 2015 08:23 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
rahul says, Modi will take not an inch of land

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के दो दिसवीय दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को तीन गावों की पद यात्रा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से समस्याएं जानीं, प्रतिनिधिमंडलों से मिले, कांग्रेस नेताओं की बैठक ली तथा सभा भी की। उनकी यात्रा से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी गत बिगाड़ चुकी कांग्रेस में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन


राहुल ने केन्द्र सरकार के लिए कहा कि यह सूट-बूट और लूट की सरकार है, किसान व गरीब-मजदूर की सरकार नहीं है। उन्होंने फिर दोहराया कि केन्द्र में सरकार औद्योगिक घरानों के इशारों पर चल रही है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश सरकार पर यह कहते हुए निशाना साधा कि न खाउंगा और न खाने दूंगा, जैसे जुमले बोलने वाले मोदी व भाजपा स्वयं कांग्रेस को मुद्दे दे रही हैं। कहीं जमीन के मुद्दे हैं, तो कहीं व्यापम।
विज्ञापन


राहुल ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार गरीब-किसानों को परेशान करने का प्रयास करेगी, तो कांग्रेस दीवार बनकर खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी खोथावाला से शुरू हुई करीब दस किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान वे सूरावाली व अमर सिंहवाला गांव के ग्रामीणों व किसानों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित प्रदेश के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता झंडे-बैनर लिए चल रहे थे। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को गरीबों व आमजन की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं हैं। वर्तमान में केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियां उजागर हो रही हैं। आमजन के हित में कोई कार्य नहीं हो रहा है।

तीन गांवों में की पदयात्रा

rahul says, Modi will take not an inch of land

राहुल ने हिदायत दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर जनहित के मुद्दे उठाएं, जिससे कांग्रेस आमजन की आवाज बन सके। केन्द्र की पिछली कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों के हित में काम किए हैं। राजस्थान सरकार पर आरोप जड़े कि कांग्रेस सरकार की आदिवासियों-गरीब हितों की योजनाओं को अनदेखा किया जा रहा है। कई स्कूल बंद हो रहे हैं। मुफ्त दवा योजना के खस्ता हाल हैं।

किसानों ने बताईं समस्याएं
किसानों ने बताया कि पंजाब की ओर से राजस्थान के हिस्से का पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है और जो आ रहा है वह दूषित भी है। जमीन के भीतर पानी नहीं जा पाने के कारण खेतों में सेम की समस्या पैदा हो गई है, खेती नहीं कर पाने के कारण किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। साथ ही बीकानेर संभाग में कैंसर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

शाम को पहुंचे जयपुर
राहुल पदयात्रा के बाद शाम को जयपुर पहुंचे। वे शुक्रवार को बिड़ला सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही वे प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं से संवाद करेंगे। शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और इंदिरा गांधी भवन जाएंगे। यहां भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम की वे औपचारिक शुरुआत करेंगे।

मंदिर मुद्दे पर चर्चा करेंगे कांग्रेसी
राहुल गांधी से जयपुर शहर के विधायक व अन्य कांग्रेस नेता राज्य सरकार की ओर से तोड़े गए मंदिर पर चर्चा कर सकते हैं। जयपुर में मेट्रो व सुगम यातायात के नाम पर तोड़े गए मंदिर मामले को मुद्द बनाया था। उन्होंने राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए प्रदेश स्तरीय नेताओं के जरिए समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed