फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi said PM Narendra Modi threatens farmers but does not dare to face China

पीएम मोदी किसानों को धमकाते हैं लेकिन चीन का सामना करने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी

Sat, 13 Feb 2021 07:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said PM Narendra Modi threatens farmers but does not dare to face China
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों के जरिये अपने पूंजीपति मित्रों का रास्ता साफ करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, पीएम किसान को तो धमकाते हैं, लेकिन चीन के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं करते। कृषि कानून 40 फीसदी भारतीयों पर असर डालेंगे। नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद कृषि कानून देश के लोगों के लिए एक और झटका है।  

विज्ञापन


किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना  
राहुल ने शुक्रवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसानों की महापंचायत को संबोधित किया। राहुल ने कहा, पीएम किसानों को धमकाते हैं, यह उनकी सच्चाई है। नए कृषि कानून सिर्फ किसानों पर ही असर नहीं डालेंगे, बल्कि छोटे व्यापारी और श्रमिक भी इससे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


जब नोटबंदी हुई थी, तो मैंने कहा था कि यह कालेधन के खिलाफ लड़ाई नहीं है। लेकिन तब लोगों को यह समझ नहीं आया था। बाद में पता चला कि तीन चार लोगों को कर्ज माफ कर दिया गया और आपका पैसा बैंकों में जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, पूंजीपति दोस्तों का रास्ता साफ करने के लिए लाए गए कृषि कानून  
इसके बाद जीएसटी लागू किया गया, यह छोटे और मध्यम कारोबार पर चोट थी। दरअसल नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों का रास्ता साफ करना चाहते थे। अब कृषि कानूनों से सरकारी मंडियां बंद हो जाएंगी और फसल खरीद पर बडे़ कारोबारियों का एकाधिकार होगा। पहले कानून से मंडियां खत्म होंगी। दूसरे कानून से कोई कितनी भी खरीद कर सकेगा, जिसका मतलब है कि वही व्यक्ति कीमतों को नियंत्रित करेगा। तीसरा कानून किसानों से उनके न्याय का अधिकार छीनेगा।  
 
किसान सरकार की मंशा समझ चुके  
राहुल ने कहा, किसान सरकार की मंशा को जान चुके हैं और इसलिए वह कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि कृषि कारोबार सिर्फ चंद लोगों द्वारा नियंत्रित नहीं होना चाहिए। पीएम कहते हैं कि कानून किसानों के लिए लाए गए हैं, लेकिन अगर ऐसा होता तो किसान क्यों निराश होते और आंदोलन करते। क्यों 200 किसानों की मौत होती।    

भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं: गहलोत 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षवाद और समाजवाद पर विश्वास नहीं है। आप पीएम मोदी के बयानों को देंगे, उन्होंने पीएम पद की गरिमा से गिरकर ये बयान दिए हैं। रैली में कांग्रेस महासचिव अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे। 


सदन की अवमानना को लेकर राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव  
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने 11 फरवरी 2021 को विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन किया और सदन की अवमानना की। जायसवाल ने लेकसभा में कहा, पहली बार हमने एक सांसद को देखा जिसने सभी को उठने और शांत रहने के आदेश दिए। कुछ सांसदों ने ऐसा किया भी। उन्होंने कहा कि लोकसभा को इस व्यवहार के लिए राहुल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed