{"_id":"602731af8ebc3ee9061a1bc2","slug":"rahul-gandhi-said-pm-narendra-modi-threatens-farmers-but-does-not-dare-to-face-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी किसानों को धमकाते हैं लेकिन चीन का सामना करने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी किसानों को धमकाते हैं लेकिन चीन का सामना करने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी
Sat, 13 Feb 2021 07:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों के जरिये अपने पूंजीपति मित्रों का रास्ता साफ करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, पीएम किसान को तो धमकाते हैं, लेकिन चीन के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं करते। कृषि कानून 40 फीसदी भारतीयों पर असर डालेंगे। नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद कृषि कानून देश के लोगों के लिए एक और झटका है।
विज्ञापन
किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
राहुल ने शुक्रवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसानों की महापंचायत को संबोधित किया। राहुल ने कहा, पीएम किसानों को धमकाते हैं, यह उनकी सच्चाई है। नए कृषि कानून सिर्फ किसानों पर ही असर नहीं डालेंगे, बल्कि छोटे व्यापारी और श्रमिक भी इससे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
जब नोटबंदी हुई थी, तो मैंने कहा था कि यह कालेधन के खिलाफ लड़ाई नहीं है। लेकिन तब लोगों को यह समझ नहीं आया था। बाद में पता चला कि तीन चार लोगों को कर्ज माफ कर दिया गया और आपका पैसा बैंकों में जमा हो गया।
विज्ञापन
कहा, पूंजीपति दोस्तों का रास्ता साफ करने के लिए लाए गए कृषि कानून
इसके बाद जीएसटी लागू किया गया, यह छोटे और मध्यम कारोबार पर चोट थी। दरअसल नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों का रास्ता साफ करना चाहते थे। अब कृषि कानूनों से सरकारी मंडियां बंद हो जाएंगी और फसल खरीद पर बडे़ कारोबारियों का एकाधिकार होगा। पहले कानून से मंडियां खत्म होंगी। दूसरे कानून से कोई कितनी भी खरीद कर सकेगा, जिसका मतलब है कि वही व्यक्ति कीमतों को नियंत्रित करेगा। तीसरा कानून किसानों से उनके न्याय का अधिकार छीनेगा।
किसान सरकार की मंशा समझ चुके
राहुल ने कहा, किसान सरकार की मंशा को जान चुके हैं और इसलिए वह कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि कृषि कारोबार सिर्फ चंद लोगों द्वारा नियंत्रित नहीं होना चाहिए। पीएम कहते हैं कि कानून किसानों के लिए लाए गए हैं, लेकिन अगर ऐसा होता तो किसान क्यों निराश होते और आंदोलन करते। क्यों 200 किसानों की मौत होती।
भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षवाद और समाजवाद पर विश्वास नहीं है। आप पीएम मोदी के बयानों को देंगे, उन्होंने पीएम पद की गरिमा से गिरकर ये बयान दिए हैं। रैली में कांग्रेस महासचिव अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
सदन की अवमानना को लेकर राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने 11 फरवरी 2021 को विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन किया और सदन की अवमानना की। जायसवाल ने लेकसभा में कहा, पहली बार हमने एक सांसद को देखा जिसने सभी को उठने और शांत रहने के आदेश दिए। कुछ सांसदों ने ऐसा किया भी। उन्होंने कहा कि लोकसभा को इस व्यवहार के लिए राहुल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।