फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi addressed public meetings in Bundi Dausa and Sikar PM Narendra

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने पूछा भारत माता कौन हैं? राजस्थान में भी चला जातिगत जनगणना का दांव

Sun, 19 Nov 2023 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता के बारे में जानने के लिए जातिगत जनगणना करानी होगी। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में 50 फीसदी आबादी पिछड़ों की है। इसके अलावा दलितों की 15 फीसदी और आदिवासियों की 12-14 फीसदी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi addressed public meetings in Bundi Dausa and Sikar PM Narendra
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राहुल गांधी ने बूंदी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये भारत माता इस देश के लोग हैं। मैंने सिर्फ एक सवाल पार्लियामेंट में पूछा कि मैं ये जानना चाहता हूं कि ये भारत माता कौन है। आदिवासी कितने, गरीब कितने, अमीर कितने, मैं ये जानना चाहता हूं।

विज्ञापन


राजस्थान में एक तरफ मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन ठंडा हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सियासत से अंगारे बरस रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी परवान चढ़ने लगा है। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बूंदी दौसा और सीकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। 
विज्ञापन


बूंदी के गोठड़ा में रविवार को चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी यहां आते है तो दलित, गरीब और किसानों की बात करते हैं। लेकिन, सच्चाई तो ये है वो अदाणी के लिए काम करते हैं और उन्हें ही आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी दौसा, सीकर के बाद बूंदी में जनसभा करने पहुंचे। बूंदी में हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने भारत माता की जय का नारा लगाया तो राहुल गांधी ने पूछा कि भारत माता कौन है? उन्होंने कहा, ये भारत माता धरती है और हर आदमी जिसमें इस नारे की आवाज गूंजती है वो भारत माता है। मैंने सदन में भी पूछा था कि कौन भारत माता है ?

भारत माता को जानने जातिगत जनगणना करवानी होगी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता के बारे में जानने के लिए जातिगत जनगणना करानी होगी। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में 50 फीसदी आबादी पिछड़ों की है। इसके अलावा दलितों की 15 फीसदी और आदिवासियों की 12-14 फीसदी है। यानि भारत माता की आधी से ज्यादा आबादी दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों की है।

मोदी पर सीधा हमला, बोले देश में एक जात तो मोदी ओबीसी कैसे
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी कहते हैं देश में एक जात है और वो गरीब है। जब ओबीसी को भागीदारी देने की बात भी सामने आई है, जब दलितों को भागीदारी देने की बात आई तब मोदी कहते हैं कि इस देश में न दलित न आदिवासी। जब चुनाव जीतने की बात आई तो मोदी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं। अब या तो आप ओबीसी हैं या इस देश में एक जात है। आप चौंक जाओगे 90 अफसरों में से 3 अफसर ओबीसी। आबादी 50 प्रतिशत, मतलब कम से कम 45 ओबीसी अफसर होने चाहिए। जो तीन ओबीसी अफसर है वे भी कोने में पीछे बैठे हुए हैं। ये वो 90 अफसर है जो हिंदुस्तान का बजट बांटते हैं।


राहुल बोले- सिर्फ 90 लोग देश चला रहे
राहुल ने यह भी कहा कि देश को सिर्फ 90 लोग चला रहे हैं। उसमें ओबीसी अफसर 100 रुपए में से सिर्फ 5 रुपए तय करते हैं। ओबीसी की आबादी 50 फीसदी है, उनमें से सिर्फ वो 5 रुपए का फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राजस्थान आते ही भारत माता की जय बोलते है और अडानी को आगे बढ़ाने में लगे हुए है। पीएम मोदी ने अपने कारोबारी दोस्तों का 14 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। सारा पैसा अपने 20 से 25 लोगों को दे दिया। जिसमें एक भी आदिवासी और दलित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed