{"_id":"6485d0a4aa8c2665f5073e55","slug":"program-in-narhar-on-completion-of-9-years-of-bjp-government-at-center-mp-narendra-kumar-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: केंद्र में BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर नरहड़ में कार्यक्रम, MP नरेंद्र कुमार रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: केंद्र में BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर नरहड़ में कार्यक्रम, MP नरेंद्र कुमार रहे मौजूद
Sun, 11 Jun 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:18 PM IST
सार
झुंझुनूं में भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सांसद नरेंद्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
झुंझुनूं के नरहड़ गांव में कार्यक्रम का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत झुंझुनूं के नरहड़ गांव में में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेन्द्र कुमार रहे। सांसद ने कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिले।
विज्ञापन
इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं नव मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पूर्व प्रधान सुनिता स्वामी, चिडावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, चिडावा नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन