{"_id":"63bd8b59ec3e812a69295352","slug":"president-draupadi-murmu-security-lapses-in-rajasthan-home-ministry-sought-report-from-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ महिला ने छुए पैर, मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ महिला ने छुए पैर, मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 10 Jan 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:29 PM IST
सार
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को तोड़कर पैर छूने वाली महिला कनिष्ठ अभियंता है। मामले के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विमान से उतरने पर महिला अधिकारी ने छुए पैर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति मुर्मू चार जनवरी को पाली के निम्बली ब्राह्मण गांव में हो रही जंबूरी का उद्घाटन करने आई थीं। हेलीपैड पर अचानक एक महिला जेईएन प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छूने के लिए आगे आ गई। उसने उनके पैर भी छू लिए, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने तुरंत महिला को पीछे हटाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक माना है और इसे लेकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को तोड़कर पैर छूने वाली महिला कनिष्ठ अभियंता है। मामले के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दौरे वाले दिन राष्ट्रपति विमान से उतरकर गाड़ी की तरफ बढ़ रहीं थीं, उस समय जलदाय विभाग की एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने आगे बढ़ कर उनके पैर छू लिए थे। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने माना सुरक्षा में चूक
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देश पर महिला को रोहट पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय ने 3 आईपीएस अधिकारियों को नोटिस जारी कर डिटेल जानकारी मांगी है।
विज्ञापन