फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Pm Modi Rajasthan visit on 10th may, shrinath ji temple, brahmakumari and public speech programme

पीएम मोदी 10 मई को श्रीनाथजी दर्शन करेंगे, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय जाएंगे, आबूरोड पर करेंगे विशाल जनसभा

Fri, 05 May 2023 05:27 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 05:27 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के 10 मई को राजस्थान दौरे पर 4 बड़े प्रोग्राम रखे गए हैं। मोदी नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे।  सिरोही में विकास कार्य, माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विजिट और आबू रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Politics: Pm Modi Rajasthan visit on 10th may, shrinath ji temple, brahmakumari and public speech programme
पीएम मोदी 10 मई को श्रीनाथजी दर्शन करेंगे, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय जाएंगे, आबूरोड पर जनसभा - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी मोदी 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। मोदी के चार बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी राजसमंद में नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। सिरोही में विकास कार्य करने का कार्यक्रम है। माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पीएम मोदी विजिट करेंगे। साथ ही आबू रोड पर मानपुर एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें आसपास के कई जिलों से बीजेपी नेता कार्यकर्ता और आदिवासी क्षेत्र के लोग आएंगे। ये जनसभा करके मोदी अपना वादा पूरा करेंगे, जो पिछले दिनों उन्होंने गुजरात के अम्बाजी से आबू रोड आते वक्त रात के 10 बज जाने पर आबूरोड पर उनका इंतजार कर रहे लोगों की सभा को संबोधित नहीं करके किया था और तीन बार झुककर लोगों को प्रणाम कर कहा था जल्द वापस आऊंगा और संबोधित करूंगा। दरअसल मोदी ने रात 10 बजे माइक बंद होने का समय होने और रात को शोर नहीं करने के नियमों की पालना में यह मैसेज दिया था। अब वो वादा मोदी निभाएंगे।
विज्ञापन

 
 सभी लोगों से अपील-मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष
 
राजस्थान बीजपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- ‘’राजस्थान की वीरधरा पर दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का 10 मई को आगमन होगा। पूरे राजस्थान की जनता में अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत और अभिनंदन करने के लिए उत्साह का वातावरण है। श्रीनाथजी की नगरी में दर्शन, विकास कार्य और उसके बाद ब्रह्माकुमारी में जाने और आबू रोड पर पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हम सब लोग पार्टी कार्यकर्ता और राजस्थान के नागरिक होने के नाते उनका स्वागत करेंगे। आगमन पर अभिनंदन करने का अवसर मिलेगा। सभी लोगों से अपील है कि कार्यक्रम में पहुंचें। ‘’
विज्ञापन

  
कांग्रेस ने तुष्टीकरण की सीमा लांघी, बजरंगी राजस्थान में लंका ढहाएंगे- सीपी जोशी
 
 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एयरपोर्ट पर कहा-कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह तुष्टिकरण की सीमा लांघी है। बजरंग दल और हिन्दू संगठनों पर बैन करना, आतंकवादी संगठनों की तुलना हिन्दू संगठनों और बजरंग दल से करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यही बजरंगी इस तुष्टिकरण रूपी लंका को ढहाने का काम करेंगे। राजस्थान में भी जिस तरह से कांग्रेस सरकार के मंत्री ने कहा कि बजरंग दल और हिन्दू संगठनों को बैन करेंगे, मुझे लगता है कि यह तुष्टीकरण की चरम सीमा है। यही बजरंगी राजस्थान ने तुष्टिकरण रूपी लंका को ढहाने का काम करेंगे। एक के बाद एक निर्णय लेकर भगवा पताका पर बैन लगाना, प्रभु श्रीराम का कोई नारा लगाए तो उस पर प्रतिबंध लगाना, उन पर एफआईआर लॉन्च करवाना, राम नवमी और अन्य त्योहारों पर जुलूस पर पत्थरबाजी होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कैम्प नहीं,आफत कैम्प हैं- सीपी जोशी
 
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले- राजस्थान सरकार के मेनीफेस्टो में था कि हम महंगाई कम करेंगे। लेकिन साढ़े 4 साल सरकार अपनी कुर्सी को बचाने में लगी रही। अब राहत कैम्प के नाम पर लोगों को फिर से गुमराह करने की कोशिश है। ये राहत कैम्प नहीं आफत कैम्प बन गए हैं। नरेन्द्र मोदी से सीखें जिन्होंने जनता को डिलीवरी देकर हर व्यक्ति तक बैंक में राहत पहुंचाने का काम किया। हर व्यक्ति तक इतने सालों में जो कोई योजना नहीं पहुंची, वो योजना 9 साल में पहुंचाने का काम किया। जबकि कांग्रेस सरकार के इस राहत कैम्प में व्यक्ति गश खाकर गिर जाता है, उसकी मृत्यु हो जाती है। कैसे गरीब को उसकी गरीबी का एहसास कराने का काम किया जा रहा है। आज वो गरीब कमर कसकर बैठा है जिसे आफत में डालने का काम किया। आपको भी आफत आने वाली है।

 
पीएम के खिलाफ महंगाई राहत शिविर में पिक्चर दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष
 
जोशी ने दौसा में गहलोत सरकार के महंगाई राहत शिविर में आम आदमी पार्टी की सभा का मोदी हटाओ, देश बचाओ का वीडियो एलईडी स्क्रीन पर चलाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।  उन्होंने कहा जिस तरह एक जिले में सरकारी कार्यक्रम में पीएम मोदी के खिलाफ एलईडी लगाकर प्रदर्शन किया, नारे लगवाए, इस तरह की पिक्चर को लोगों को दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह क्राइम बनता है, जो भी अधिकारी और नेता दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। सरकारी पैसे का दुरूपयोग करते हुए देश के पीएम के खिलाफ पिक्चर दिखा रहे हैं। देश और प्रदेश में यह ऐसी पहली घटना होगी। इसमें जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed