Rajasthan: चारभुजा नाथ की बरात में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
भीलवाड़ा में चारभुजा नाथ की बरात में शामिल लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके विरोध में लोगों ने सर्राफा बाजार बंद कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि कोटड़ी कस्बे में चारभुजा नाथ भगवान की शादी की रस्म गुरुवार को मंदिर मंडल और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धूमधाम से हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पांच दिन का उत्सव मनाया जाता है। आखिरी दिन सोमवार को बरात निकाली जाती है। जिसमें बरातियों के रूप में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस बार पुलिस ने धारा 144 के तहत सिर्फ सौ लोगों को ही मंजूरी दी थी। सोमवार को तुलसी विवाह के लिए कोटड़ी से चारभुजा नाथ की बरात भीलवाड़ा आई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे।
प्रशासन ने कम लोगों को अनुमति दी थी। ऐसे में पुलिस ने बरात को रोक दिया। जिससे बारात में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और जबरन आगे बढ़ने लगे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को मौके से खदेड़ कर स्थिति संभाली। विरोध में स्थानीय लोगों ने सर्राफा बाजार को बंद कर दिया है। वहीं मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।