{"_id":"86444500-6385-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"police-raid-on-rave-party-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर कांग्रेस जयपुर में राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित कर देश के भविष्य के बारे में मंथन करने में जुटी थी, वहीं दूसरी ओर शहर के वीरान इलाके में स्थित होटल देवी रतन रिसॉर्ट में देर रात तक चलती रही नशे में डूबी नाइट पार्टी में देश का भविष्य।
विज्ञापन
शराब और अन्य नशीली वस्तुओं से मदमस्त हुए युवाओं का सुरूर तब जाकर टूटा जब पत्रकारों की टीम ने पुलिस के साथ होटल देवी रतन पर दबिश दी।
पुलिस और पत्रकारों की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही पार्टी आयोजकों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने आनन-फानन में पार्टी में आए कपल्स को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ युवाओं पर नशे के साथ ही खुद के दौलतमंद होने का ऐसा सुरूर चढ़ा था कि मीडिया के कैमरों के सामने भी वे बेफिक्र दिखे। कुछ युवतियां और युवक कैमरों से बचने के लिए मुंह छिपाकर बचते-बचाते निकले।
विज्ञापन
नशे में डूबी इस पार्टी में करीब दो घंटे तक तो पार्टी में पहुंचे लोगों का निकलना जारी था। लग्जरी गाड़ियों की चकाचौंध ने जयसिंहपुरा खोर और देवी रतन रिसॉर्ट के अंधियारे में हो रहे काले कारनामों की ऐसी झलक पेश की, जिसके बारे में जयपुर में किसी ने सोचा तक नहीं होगा।
विज्ञापन
देवी रतन रिसॉर्ट में नशे की पार्टी होने की खबर मुखबिर के जरिए मिली, इस पार्टी में पहले तो कपल एंट्री होना कहकर टीम को प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में जब टीम ने स्टैग एंट्री के लिए 3500 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से तीन सदस्यों के लिए 10,500 रुपए अदा किए तो आयोजकों ने हाथ पर पार्टी सिम्बल (जिस पर मधुशाला और पंच तत्व लिखा था) का नशे में डूबी पार्टी ठप्पा लगाकर उन्हें अन्दर आने की अनुमति दी।
डिस्कोथेक में अन्दर जाने पर कुछ युवक तीन युवतियों के साथ गलबहियां करते हुए जाम छलका रहे थे, वहीं तेज आवाज में डीजे पर म्यूजिक चल रहा था। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद पार्टी में अन्य कपल्स का आना शुरू हुआ और साथ ही शुरू हो गया नशे का खुल्लम-खुल्ला खेल। इस पर टीम सदस्य होटल से बाहर आए और पुलिस को सूचित किया। करीब 20 मिनट में ही चार पीसीआर वैन में पुलिसकर्मी होटल की ओर आए तो टीम भी उनके साथ हो ली और नशे की इस पार्टी का खुलासा किया।
देर रात करीब 1.30 बजे होटल देवी रतन रिसॉर्ट में जब पुलिस और मीडिया एक साथ दाखिल हुये, तो चारों ओर हड़कम्प मच गया। होटल के सिक्योरिटी गार्ड्स पुलिस व मीडिया के आने के बारे में आयोजकों को मोबाइल पर सचेत करते रहे, लेकिन पुलिस-मीडिया टीम की सतर्कता के चलते वे कामयाब नहीं हो सके।
जैसे ही पुलिस ने लॉबी पार कर डिस्कोथेक में प्रवेश किया, तो युवक-युवतियां चीखते-चिल्लाते इधर-उधर छिपने की जगह तलाशने लगे। पार्टी में करीब 400 से अधिक युवक-युवतियां थे, जिनके आगे चार पीसीआर वैन में पहुंचे पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम नजर आने लगी।
पुलिस गिरफ्त से बचते-बचाते भागे इन युवाओं में कई युवतियां ऐसी थीं, जो पार्टी के दौरान अर्द्धनग्न अवस्था में थी, जिन्होंने बाहर आते समय चादर आदि ओढ़कर अपने खुले जिस्म की नुमाइश से बचने की कोशिश की। कई युवतियों ने चेहरा छिपाने के लिए लम्बे बालों का सहारा लिया, तो कई युवक हाथों की ओट तथा कोई कपड़ों से चेहरा छिपाता रहा।
छापामारी करने गए पुलिसकर्मियों के अनुसार उन्होंने इससे पहले किसी भी नशीली पार्टी में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों को नहीं देखा था। इस प्रकार यह पार्टी अब तक की सबसे बड़ी नशीली पार्टी बताई जा रही है, जिसमें शराब, बीयर के साथ ही अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन किया जा रहा था।