फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught Vrindavan Gurjar who kidnapped two policemen in dholpur declared a reward of two thousand

Dholpur: दो पुलिस जवानों को किडनैप करने वाले वृंदावन गुर्जर को पुलिस ने पकड़ा, दो हजार का इनामी था बदमाश

Thu, 27 Apr 2023 07:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर 2019 को चंबल नदी के पुल पर राजस्थान की सीमा में चंबल नदी की अवैध बजरी के ट्रकों को रोकने के लिए कांस्टेबल विजयपाल और हरिओम बाइक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक बजरी माफिया दोनों कांस्टेबल का अपहरण कर ले गए।

विज्ञापन
Police caught Vrindavan Gurjar who kidnapped two policemen in dholpur declared a reward of two thousand
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों के अपहरण के मामले में फरार चल रहे 2000 के इनामी बदमाश छोटू उर्फ वृंदावन गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 8 अक्टूबर 2019 को 15 लोगों ने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबल पुल के पास गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों का देर रात अपहरण कर लिया था। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया मोरोली मोड़ से आरोपी छोटू उर्फ वृंदावन (60) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उन्होंने ने बताया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी पर एसपी ने 2 हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले कोतवाली थाने में हाइवे पर गश्त कर रहे दो कॉन्स्टेबल को किडनैप कर उनके साथ मारपीट की गई थी। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर 2019 को चंबल नदी के पुल पर राजस्थान की सीमा में चंबल नदी की अवैध बजरी के ट्रकों को रोकने के लिए कांस्टेबल विजयपाल और हरिओम बाइक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक बजरी माफिया दोनों कांस्टेबल का अपहरण कर ले गए। मामले में 10 आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटू की गिरफ्तारी को लेकर एसपी धौलपुर ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे गुरुवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मोरोली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए इनामी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंकू कंसाना को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
किडनैपिंग में शामिल 10 आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मारपीट एवं अपहरण की साजिश में मध्य प्रदेश सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना को भी मामले में नामजद किया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया था। लेकिन मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। मंत्री के बेटे पर भी तत्कालीन एसपी ने दो हजार का इनाम घोषित किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed