{"_id":"64743e3967a22bde1b0ecf6b","slug":"police-brought-crook-hrithik-boxer-from-jaipur-to-hanumangarh-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: बदमाश रितिक बॉक्सर को जयपुर से हनुमानगढ़ लाई पुलिस, पार्षदों को धमकी मामले में करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: बदमाश रितिक बॉक्सर को जयपुर से हनुमानगढ़ लाई पुलिस, पार्षदों को धमकी मामले में करेगी पूछताछ
Mon, 29 May 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 May 2023 11:25 AM IST
सार
दो भाजपा पार्षदों को कॉल कर लॉरेंस गैंग की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर को जंक्शन सिटी पुलिस टीम हनुमानगढ़ लेकर आई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रितिक बॉक्सर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ की जंक्शन सिटी पुलिस शनिवार देर रात हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर को जयपुर से हनुमानगढ़ लेकर पहुंची। बदमाश रितिक बॉक्सर के खिलाफ फिरौती मांगने के कई मामले जिले के थानों में दर्ज हैं। बदमाश को पुलिस ने नोहर कोर्ट पेश कर पांच दिन का रिमांड मंजूर करवाया है। पुलिस पूछताछ में रितिक बॉक्सर से कई खुलासे हो सकते हैं।
जांच अधिकारी एसआई जगदीश ने बताया कि जंक्शन पुलिस हार्डकोर अपराधी रितिक बॉक्सर को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हनुमानगढ़ लाई है। रविवार को जिला कोर्ट में अवकाश होने के चलते नोहर के कोर्ट में पेश किया गया, जहां हार्डकोर अपराधी को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस इस दौरान पार्षदों को धमकी देने के मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।
एसआई जगदीश ने बताया कि इसी वर्ष शहर के दो भाजपा पार्षदों को कॉल कर लॉरेंस गैंग की धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। इस संबंध में जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा पार्षद राजेन्द्र कुमार (45) पुत्र रामपत जाट निवासी वार्ड 57, बिजली कॉलोनी, सुरेशिया ने जंक्शन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके और गुरदीप सिंह बराड़ निवासी गांधीनगर के मोबाइल फोन नंबर पर 25 जनवरी 2023 को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप से वॉइस कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई और रितिक बॉक्सर बताते हुए उससे और गुरदीप सिंह बराड़ से 50-50 लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में पुलिस को हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर की तलाश थी।