फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police brought crook Hrithik boxer from Jaipur to Hanumangarh

Hanumangarh: बदमाश रितिक बॉक्सर को जयपुर से हनुमानगढ़ लाई पुलिस, पार्षदों को धमकी मामले में करेगी पूछताछ

Mon, 29 May 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 May 2023 11:25 AM IST
सार

दो भाजपा पार्षदों को कॉल कर लॉरेंस गैंग की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर को जंक्शन सिटी पुलिस टीम हनुमानगढ़ लेकर आई है।

विज्ञापन
Police brought crook Hrithik boxer from Jaipur to Hanumangarh
पुलिस की गिरफ्त में रितिक बॉक्सर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ की जंक्शन सिटी पुलिस शनिवार देर रात हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर को जयपुर से हनुमानगढ़ लेकर पहुंची। बदमाश रितिक बॉक्सर के खिलाफ फिरौती मांगने के कई मामले जिले के थानों में दर्ज हैं। बदमाश को पुलिस ने नोहर कोर्ट पेश कर पांच दिन का रिमांड मंजूर करवाया है। पुलिस पूछताछ में रितिक बॉक्सर से कई खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई जगदीश ने बताया कि जंक्शन पुलिस हार्डकोर अपराधी रितिक बॉक्सर को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हनुमानगढ़ लाई है। रविवार को जिला कोर्ट में अवकाश होने के चलते नोहर के कोर्ट में पेश किया गया, जहां हार्डकोर अपराधी को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस इस दौरान पार्षदों को धमकी देने के मामले में गहनता से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


एसआई जगदीश ने बताया कि इसी वर्ष शहर के दो भाजपा पार्षदों को कॉल कर लॉरेंस गैंग की धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। इस संबंध में जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा पार्षद राजेन्द्र कुमार (45) पुत्र रामपत जाट निवासी वार्ड 57, बिजली कॉलोनी, सुरेशिया ने जंक्शन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके और गुरदीप सिंह बराड़ निवासी गांधीनगर के मोबाइल फोन नंबर पर 25 जनवरी 2023 को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप से वॉइस कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई और रितिक बॉक्सर बताते हुए उससे और गुरदीप सिंह बराड़ से 50-50 लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में पुलिस को हार्डकोर बदमाश रितिक बॉक्सर की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed