फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested six accused in Ajmer

Ajmer: चार लाख के 11 मोबाइल बरामद, छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में होंगे खुलासे 

Wed, 06 Apr 2022 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 02:02 PM IST
सार

दरगाह थाना अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार लाख कीमत के 11 कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसे लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी की यह मोबाइल उन्होंने चोरी किए है या खरीदे हैं।

विज्ञापन
Police arrested six accused in Ajmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब चार लाख रुपए के 11 कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं है। पुलिस पीड़ितों को ढूंढने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ में कर रही है। 

विज्ञापन


दरगाह थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि जायरीनों के साथ मोबाइल सहित अन्य चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। इसे लेकर अजमेर एसपी विकास शर्मा के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर छह आरोपी मप्र निवासी शाहरुख, दरगाह निवासी मोहम्मद सलमान, सिलावट मोहल्ला निवासी शेख अब्दुल, क्लॉक टावर थाना निवासी मोहम्मद अनवर, मोची मोहल्ला निवासी वसीर खान के साथ अंदरकोर्ट निवासी मोहम्मद रज्जाक को संदिग्ध मानते हुए 151 में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


दलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार लाख कीमत के 11 कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसे लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी की यह मोबाइल उन्होंने चोरी किए है या खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से मिले मोबाइल के संबंध में किसी भी पीड़ित की ओर से दरगाह थाने पर शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मोबाइल के आधार पर पीड़ितों का पता लगाया जाएगा और बातचीत के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदकर बेचने का करते हैं काम
दलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दरगाह में चोरी करने वाले नशेड़ीओं से चोरी का मोबाइल खरीदकर उन्हें अन्य जगहों पर बेचने का काम करते हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed