{"_id":"62b1d1cf799e0e294d263d6f","slug":"police-arrested-couple-who-did-love-marriage-barmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लव मैरिज कर सुरक्षा मांगने कोतवाली पहुंचे जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लव मैरिज कर सुरक्षा मांगने कोतवाली पहुंचे जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
Tue, 21 Jun 2022 07:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:42 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर में लव मैरिज करने वाले जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की मां ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी जोड़े को किया गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां करीब एक महीने पहले लव मैरिज करने वाला प्रेमी जोड़ा पुलिस से सुरक्षा मांगने के लिए थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी जोड़े का एक वीडिया भी सामने आया है, जिसमें यह दोनों अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर में रहने वाली रिमझिम और स्वरूप सोनी दोनों 22 साल के हैं। दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 20 मई की रात दोनों घर से सोने जेवरात और नगदी लेकर अजमेर भाग गए थे। वहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
इधर, रिमझिम की मां सरूपीदेवी ने बाड़मेर कोतवाली थाने में रिमझिम और उसके प्रेमी स्वरूप पर चोरी का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया था। सोमवार देर शाम दोनों पुलिस से सुरक्षा मांगने के लिए थाने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने दोनों पर सोने की चेन, झूमके, अंगूठी और 30 हजार रुपये चुरा कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस उनसे चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल युवती का वीडिया एक दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें वह कह रही है कि, हमने 20 मई को अजमेर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। मेरे घरवाले हमें जान से मार सकते हैं। साथ ही झूठे आरोप भी लगा सकते हैं। हमने हाईकोर्ट से सुरक्षा ली है, अब हम पेश होने के लिए बाड़मेर कोतवाली आ रहे हैं।