फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi attacked CM Ashek Gehlot for reading the old budget 2023 in Dausa Rajasthan Modi Live Updates

Rajasthan: PM मोदी बोले- गहलोत ने पिछला बजट डिब्बे में बंद रखा, इसलिए दोबारा पढ़ा, किस्सा सुनाया तो लगे ठहाके

Sun, 12 Feb 2023 05:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Feb 2023 05:59 PM IST
सार

पीमए मोदी बोले- कांग्रेस ने राजस्थान का क्या हाल बना दिया है। कांग्रेस कैसे सरकार चला रही है, यह लोगों से छिपा नहीं है। कुछ दिन पहले बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ है। इसके बाद मोदी ने 40 साल पुरानी एक घटना का जिक्र किया, जिसके बाद सभा में जमकर ठहाके लग लगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi attacked CM Ashek Gehlot for reading the old budget 2023 in Dausa Rajasthan Modi Live Updates
दौसा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी में दौसा की जनसभा में राजस्थान के सीएम गहलोत पर बड़ा सियासी निशाना साधा। मोदी ने कहा- कांग्रेस का बजट और घोषणाएं होती ही कागजों में रखने के लिए हैं। सवाल ये नहीं है कि सीएम गहलोत ने कौनसा वाला बजट पढ़ा, पहले वाला पढ़ा... उसे सालभर डिब्बे में बंद रखा था इसलिए ये हुआ है। अब राजस्थान को अनिश्चितता से मुक्ति चाहिए। राजस्थान को विकास वाली सरकार चाहिए। तभी राजस्थान में कानून का राज बन पाएगा, देश विकास के रास्ते पर चल पाएगा। लोग डबल इंजन वाली सरकार की ओर देख रहे हैं। दौसा में भी ये उत्साह साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ
मोदी बोले-कांग्रेस ने यहां क्या हाल बना दिया है। कांग्रेस कैसे सरकार चला रही है, यह राजस्थान के लोगों से छिपा नहीं है। कुछ दिन पहले बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ है। मुझे घटना याद आती है। 40 साल पहले की बात है, तब हम राजनीति में नहीं थे। अपना संघ का काम करते थे और आम तौर पर संघ परिवारों में भोजन के लिए जाते थे। एक दिन सुबह मैं प्रवास करके लौटा तो दोपहर के 12-1 बज गए थे, एक संघ के साथी ने पूछा कहां से आ रहे हैं, तो मैंने कहा प्रवास करके आ रहा हूं। उन्होंने पूछा- भोजन का क्या प्रबंध है। तो कहा अभी तो पता नहीं, देखेंगे। तो उन्होंने मुझे साथ भोजन के लिए चलने को कहा। मोदी बोले- मुझे लगा उन्होंने कहीं पर भोजन का प्रबंध किया होगा। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक के यहां शादी है, वो दर्जी थे। वहां पहुंचे तो वह दुकान के बाहर काम कर रहे थे। उनसे रहा नहीं गया, पूछा आपके तो आज शादी थी ना, तो स्वयंसेवक ने कहा - शादी तो पिछले साल हो गई। दरअसल, हमारे साथी भुलक्कड़ थे, कार्ड निकाला पिछले साल का और उसी तारीख वाला वो कार्ड था। हम बिना खाए घर वापस आए। इस बात का राजस्थान से कोई लेना देना नहीं है। मैं अपनी पुरानी बात बता रहा हूं। गलती किसी से भी हो सकती है। लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस के पास न ही विजन है, ना उसकी बातों में वजन रह गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ERCP और कालीसिंध चम्बल लिंक जोड़कर नया प्रोजेक्ट ड्राफ्ट तैयार
मोदी ने कहा- पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में भी पीने के पानी और सिंचाई की सुविधा का विस्तार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। ईआरसीपी और कालीसिंध चम्बल लिंक को जोड़कर एक नई बड़ी योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों के साथ इसे शेयर किया है। इसे प्राथमिकता प्राप्त परियोजना के रूप में शामिल किया है। जब दोनों राज्यों की सहमति हो जाएगी, तो सरकार इसे आगे बढ़ाने पर जरूर विचार करेगी। मोदी ने कहा- हर घर जल पहुंचाने  के लिए भी हम मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। साल 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया। साढ़े तीन साल में ही 8 करोड़ से ज्यादा नए कनेक्शन दिए हैं। राजस्थान के भी लाखों परिवारों को लाभ हुआ है। राजस्थान में पानी की चुनौती का समाधान भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। 

PM Narendra Modi attacked CM Ashek Gehlot for reading the old budget 2023 in Dausa Rajasthan Modi Live Updates
सभा में उमड़ी हजारों लोगाें की भीड़। - फोटो : ANI

राज्य में भाजपा सरकार को वापस लाना होगा
मोदी बोले- राजस्थान के लोगों ने बीजेपी को प्रेम दिया है। लेकिन मुझे अफसोस हुआ है कि बीते 4-5 सालों से राजस्थान में डबल इंजन की सरकार लगी होती, तो यहां का विकास कितना तेज होता। कांग्रेस राज में चीजों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम होता है, विकास योजनाएं पटक भी दी जाती है। ना ये लोग खुद काम करते हैं, ना करने देते हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है। बीते कुछ दिनों से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उनका संदेश एक ही है यहां की संस्कृति, परम्परा, गौरव को बचाना है, तो राज्य में भाजपा सरकार को वापस लाना ही होगा। 

स्वदेश दर्शन के लिए राजस्थान में काम
पीएम मोदी ने कहा- हमने स्वदेश दर्शन के लिए भी राजस्थान में काम किया गया है। मेहंदीपुर बालाजी और धौलपुर में मचकुंड का भी विकास बीजेपी सरकार ने किया है। बीजेपी की प्राथमिकाओं में धार्मिक स्थलों का विकास है। गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, रेहड़ी-ठेले वाले, सांसी, बंजारा, किसान, घुमंतु हर वर्ग का हमने ध्यान रखा है। गरीब परिवारों को पहली बार शिक्षा और सरकारी नौकरियों में हमने आरक्षण दिया है। ओबीसी वर्ग को संवैधानिक सुरक्षा मिले इसका व्यवस्था की है। 

गरीब मां भी अपने बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने के सपने देख सकती है
मोदी बोले- मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्नीकल पढ़ाई सिर्फ अंग्रेजी में होने के कारण गांव, गरीब, पिछड़े आदिवासी युवा पहले पीछे रह जाते थे, वंचित रह जाते थे। भाषा के कारण उनका विकास रुक जाता था। इसलिए हमने स्थानीय भाषा में भी पढ़ाई कराने पर बल दिया है। उसके कारण आज गरीब मां भी अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनाने के सपने देख सकती है। बंजारा, घुमंतु, अर्द्धघुमंतु के लिए विशेष बोर्ड बनाने का काम भी हमारी ही सरकार ने किया। पीएम विश्वकर्मा योजना लेकर आए हैं, यही सबका साथ, सबका विकास ही हमारी राष्ट्र नीति है। राजस्थान के बगरू और सांगानेर की ब्लॉक प्रिंटिंग के दस्तकार भाई बहन, सुनार, लुहार, सुथार, जूते और मोजड़ी बनाने वाले दस्तकार, लाख और चूड़ियां बनाने वाले, बणी-ठणी चित्रकारी करने वाले चित्रकार, कोटा डोरिया साड़ी, टोंक के नमदा-गमदा गलीचे वाले दस्तकार, सिकंदरा के मूर्तिकार भाई बहनों सभी को पीएम विश्वकर्मा योजना से बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। 

PM Narendra Modi attacked CM Ashek Gehlot for reading the old budget 2023 in Dausa Rajasthan Modi Live Updates
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बाजरे की रोटी का स्वाद हमेशा याद रहता है
मोदी ने कहा- जब मैं दौसा आता हूँ तो आपकी मेहमान नवाजी महत्वपूर्ण रहती है। मुझे बाजरे की रोटी का स्वाद हमेशा याद रहता है। हमारे देश में बाजरे को मोटा अनाज कहकर निम्न भाव से देखा जाता था। लेकिन ये मोटा अनाज को हमने नई पहचान दी है। अब मोटा अनाज के हिंदुस्तान के इन उत्पादों को श्री अन्न नाम से जाना जाएगा। आगे हम दुनिया के बाजार में पहुंचना चाहते हैं। राजस्थान के सूखा प्रभावित मेरे छोटे किसानों को फायदा मिलने वाला है। 

अंडमान के टापुओं का नाम- पीरू द्वीप, शैतान सिंह द्वीप
मोदी ने कहा- राजस्थान को बीते सालों में केंद्र की एक और प्राथमिकता का लाभ मिला है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा की है। पिछले 9 सालों में हमने सैनिकों की सुरक्षा से लेकर सम्मान तक हर स्तर पर काम किया है। वन रैंक और वन पेंशन का लाभ राजस्थान के सैनिक परिवारों को मिल रहा है। सैनिकों के सम्मान के लिए बीजेपी सरकार ने एक और काम किया है। हमने हाल ही में अंडमान नीकोबार में द्वीपों के नाम हमारी सेना के वीरों के नाम पर रखे हैं। जिन वीरों ने अपने पराक्रम से शौर्य किया, जो परमवीर चक्र विजेता थे, देश के लिए जीने मरने वाले इन वीर सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार के टापुओं के नाम रख दिए हैं। झुंझुनूं के पीरू सिंह के नाम पर पीरू द्वीप है। जोधपुर के शैतान सिंह के नाम पर भी एक शैतान सिंह द्वीप है। राजस्थान के इन पराक्रमी शहीदों से अंडमान जाने वाला हर व्यक्ति एक नई प्रेरणा लेकर आएगा।

कांग्रेस सरकारें बॉर्डर के शहरों के विकास से डरती थीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस सरकारें सीमावर्ती जिलों और शहरों का इसलिए विकास नहीं करती थीं। क्योंकि वो डरती थीं, ये पार्लियामेंट में उन्होंने बोला है कि हम सीमा पर रास्ते सड़कें बना देंगे तो हमारी सड़कों पर दुश्मन चला आएगा, तब क्या होगा ? मोदी बोले- मुझे समझ में नहीं आता कि कांग्रेस को हमारे सैनिकों का शौर्य कम क्यों लगता है। सीमाओं पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना उनको बखूबी आता है। सीमा के पास गांवों में भी विकास के कामों में हमारी सरकार तेजी ला रही है।

इंफ्रस्ट्रक्चर डवलपमेंट से उद्योगों को बल मिलता है
पीएम ने कहा- सड़क, रेल पटरी, एयरपोर्ट, पोर्ट जब से सब बनते हैं, तो इससे सैकड़ों उद्योगों को बल मिलता है। इसमें सीमेंट, रेत, बजरी, लोहा, मशीनें क्या कुछ नहीं लगता है। इससे जुड़े उद्योगों में नौकरी लगती हैं, दुकानों में नौकरी लगती है। इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में इंजीनियर, श्रमिक लगते हैं। युवाओं को ढेर सारे रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाते हैं। जहां ये प्रोजेक्ट बन रहे होते हैं, उसके आसपास मेंटीनेंस, रिपेयर और दूसरी सुविधाओं की मांग भी बढ़ती है। इससे भी स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ते हैं। स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर व्यापार को बल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed