फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pilot said it is necessary to catch the mastermind involved in the paper leak

Bikaner: पेपर लीक कांड पर बोले पायलट- छोटे-छोटे दलालों के बजाय मास्टरमाइंड को पकड़ना ज्यादा जरूरी

Tue, 17 Jan 2023 01:09 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 17 Jan 2023 01:09 PM IST
सार

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने किसान सम्मेलनों में पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठा रहे हैं। वे अपने बयान में पेपर लीक में शामिल मास्टरमाइंड के पकड़े जाने पर जोर देते दे दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Pilot said it is necessary to catch the mastermind involved in the paper leak
बीकानेर पहुंचे सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बार-बार हो रही पेपर लीक की घटना से मैं आहत हूं। पेपर लीक की इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल छोटे-छोटे दलालों के बजाय मास्टरमाइंड को पकड़ना ज्यादा जरूरी है। फिर चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी तभी युवाओं में एक संदेश जाएगा।

विज्ञापन


पायलट ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी। कृषि से जुड़े तीन काले कानून बनाकर वापस लेना सरकार की नीतियों की पोल खोलता है। सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन आज तक नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से पांच वर्ष के लिए एक बार कांग्रेस, एक बार बीजेपी सरकार का जो ट्रेंड है हमें उस मिथक को तोड़ना होगा। इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। जनता का आशीर्वाद हमें तभी मिलेगा, जब हम एकजुट होंगे।
विज्ञापन


देश में सिर्फ नफरत का माहौल बनाया जा रहा
सचिन पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में देश में सिर्फ नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। धर्म, भाषा, प्रांतवाद के नाम पर देश को बांटने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी उसके खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश में इस यात्रा का काफी अच्छा संदेश गया है। वह राजस्थान में साढ़े 300 किलोमीटर पैदल चले और उनका मकसद था कि देश में एकजुटता बनी रहे। देश की एकता, अखंडता के लिए कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी, यह अभियान ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेग।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने कड़ी मेहनत की है
उन्होंने पश्चिमी राजस्थान के दौरे पर कहा कि मैं प्रदेश कांग्रेस का साढ़े छह साल तक अध्यक्ष रहा हूं। मैंने उस समय कांग्रेस की बागडोर संभाली, जब कांग्रेस राजस्थान में 21 विधायकों की पार्टी रह गई थी। हमने कड़ी मेहनत की और जनता का आशीर्वाद मिला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का जुड़ाव रहा और बीकानेर संभाग भी इससे अछूता नहीं रहा। आज भी मुझे वही प्यार मिल रहा है। सचिन पायलट के बीकानेर पहुंचने पर युवा कांग्रेस नेताओं ने उन्हें घेर लिया  कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सांखला राजकुमार किराडू अरुण व्यास सुशीला सींवर, गजानंद शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पायलट से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान बीकानेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदारद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed