{"_id":"6485c2b95bd3f1846706d653","slug":"pickup-hit-the-young-man-in-karauli-dragged-him-for-60-feet-died-on-the-spot-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, 60 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत; परिजनों ने रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, 60 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत; परिजनों ने रोड पर लगाया जाम
Sun, 11 Jun 2023 06:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:18 PM IST
सार
करौली के पटौदा गांव में एक पिकअप ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले के श्रीमहावीरजी थाना इलाके के पटौदा गांव के पास दूध की पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक ने व्यक्ति को 60 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पाटोदा गांव के पास श्रीमहावीरजी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे दोनों श्यामनगर से पटोदा की तरफ घूमने जा रहे थे। इस दौरान खेड़ा की तरफ से आ रहे एक दूध की पिकअप ने आगे चल रहे भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह पिकअप के आगे बोनट में फस गए। पिकअप चालक उसे 60 फीट तक घसीटा हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन