{"_id":"63e8ee363352943da60f2775","slug":"phone-tapping-case-cm-ashok-gehlot-osd-lokesh-sharma-summoned-by-delhi-crime-branch-for-questioning-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया तलब, फोन टैपिंग मामले में कल पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया तलब, फोन टैपिंग मामले में कल पूछताछ
Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
सार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर कल सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी शर्मा से दो बार लंबी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के साथ ओएसडी लोकेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोक के ओएसडी लोकेश शर्मा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फोन टेपिंग के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर कल सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। बतादें कि इससे पहले भी दो बार लोकेश शर्मा से लंबी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
इधर, दिल्ली पुलिस के लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत हटाने के लिए पिछले महीने जनवरी में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 20 फरवरी को याचिका पर सुनवाई होनी है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर तलब किया है।
विज्ञापन
क्या है फोन टैपिंग केस
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। यह केस एक वायरल ऑडियो के संबंध में दर्ज कराया गया था। जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश की है। गहलोत सरकार ने भी कहा था कि वायरल ऑडियो में जो आवाज है वह गजेंद्र सिंह शेखावत की है। इसके बाद से सवाल खड़ा हो गया था कि क्या सरकार जनप्रतिनिधियों के फोन टैप करवा रही है। इसके बाद शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया था। एफआाईआर में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा का नाम शामिल है।
विज्ञापन