फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People thrashed lover who came to meet girlfriend admitted in Dholpur

Rajasthan: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी के साथ रास्ते में हो गया कांड, पुलिस को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 16 Jul 2023 01:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jul 2023 01:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा से धौलपुर में रहने वाली प्रेमिका से मिलने आए युवक के साथ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
People thrashed lover who came to meet girlfriend admitted in Dholpur
युवक को जयपुर किया गया रेफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद लोग उसे एक खेत में फेंककर चले गए। घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद  पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाड़ी सदर थाना पुलिस ने बताया कि घटना परीक्षत का पुरा गांव में बीती रात की है। 27 साल के युवक के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे खेत में फेंककर फरार हो गए। खून में लतपथ युवक काफी देर तक खेत में पड़ा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

घायल युवक ने पुलिस को अपना नाम विजयपाल सिंह पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी फतेहाबाद आगरा उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रेमिका ने युवक को मिलने के लिए गांव बुलाया था, लेकिन इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लग गई। जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचे प्रेमी युवक के साथ जमकर मारपीट की और खेत में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed