{"_id":"6640a7bb6b52f6abb80f79f0","slug":"pali-news-private-travel-bus-collides-with-trailer-on-mandia-bypass-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई निजी ट्रैवल्स बस, एक यात्री की मौत, आठ घायल, खलासी जोधपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई निजी ट्रैवल्स बस, एक यात्री की मौत, आठ घायल, खलासी जोधपुर रेफर
Sun, 12 May 2024 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 May 2024 04:58 PM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान एक यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाईपास पर बीती रात एक निजी ट्रैवेल्स की बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मिलने पर सदर थानाप्रभारी अनिल विश्नोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडिया बाईपास पर देर रात निजी ट्रैवेल्स बस आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित बस में सवार करीब 9 लोग घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। वहीं बस के खलासी को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों की चीख पुकार से हाईवे गूंज उठा
बस की ट्रेलर के टक्कर के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। उस दौरान जो भी वहां से गुजरा हादसा देख सहम गया। अन्य वाहन चालकों ने पुलिस और एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी निजी बस
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात्रि मंडिया बाईपास के पास हादसा हुआ। जोधपुर-डूंगरपुर के बीच चलने वाली एक निजी ट्रैवेल्स की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजसमंद निवासी यात्री जगदीश पुत्र डलाराम कुमावत मौत हो गई। ड्राइवर, खलासी सहित सात जने घायल हो गए। गंभीर हालात में खलासी को देर रात को जोधपुर रेफर किया गया।