फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Made in Heaven, Love Leads to Marriage, 4.5 Ft Groom Weds 3.8 Ft Bride

Pali News: रब ने बना दी जोड़ी, सात फेरों तक पहुंची मोहब्बत, 4.5 फीट के दूल्हे को मिली 3.8 फीट की दुल्हन

Sat, 15 Feb 2025 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:45 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरों को फॉलो करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर लगा कि इस प्यार को मंजिल तक ले जाने में उनकी असामान्य हाइट आड़े आ सकती है, लेकिन जब ईश्वर का आशीर्वाद हो तो कोई भी बाधा मायने नहीं रखती।

विज्ञापन
Pali News: Made in Heaven, Love Leads to Marriage, 4.5 Ft Groom Weds 3.8 Ft Bride
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं और जो आपके लिए बना होता है वह किसी न किसी माध्यम से आपको मिल ही जाता है। ऐसे ही एक विवाह का उदाहरण पाली में देखने को मिला, जहां 4.5 फीट के दीपक थावानी और 3.8 फीट की सोनल उर्फ गर्विता विवाह बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार

पाली के सिंधी कॉलोनी निवासी दीपक थावानी, जो पाली कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट हैं, ने 2020 में इंस्टाग्राम पर दिल्ली की सोनल को फॉलो करना शुरू किया। सोनल दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करती हैं, उनकी तस्वीरों और रील्स को दीपक लगातार लाइक करते रहे। धीरे-धीरे दोनों के बीच मैसेज और फिर फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


27 सितंबर 2020 को दीपक ने हिम्मत कर सोनल को शादी के लिए प्रपोज किया। दो दिन तक सोचने के बाद सोनल ने भी हां कह दी। दोनों को हमेशा यह चिंता रहती थी कि उनकी हाइट के कारण शादी में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन जब उन्होंने अपने परिवारों से बात की तो सभी ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के रिश्ते के बाद शादी

करीब पांच साल के प्यार के बाद 13 अप्रैल 2024 को दीपक और सोनल की सगाई परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई। इसके बाद 24 जनवरी 2025 को दिल्ली में पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों ने विवाह किया। शादी के दो दिन बाद, 26 जनवरी 2025 को पाली में दीपक के परिवार ने शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया।


इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार किसी भी सीमा का मोहताज नहीं होता। दीपक और सोनल की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और उनकी अनोखी प्रेम कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed