{"_id":"6640d40f29a8765a9804d4da","slug":"pali-news-dead-body-of-missing-child-found-on-the-banks-of-bandi-river-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: बांडी नदी किनारे मिला लापता बालक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: बांडी नदी किनारे मिला लापता बालक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 12 May 2024 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 May 2024 08:09 PM IST
सार
एक दिन पहले घर से लापता हुए एक बालक का शव रविवार को बांडी नदी किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
बालक की मौत पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले के डेंडा गांव निवासी एक बालक का शव रविवार सुबह शहर के बांडी नदी किनारे स्थित शौचालय के पास मिला। बालक एक दिन पहले ही घर से लापता हो गया था। शव मिलने सूचना के पर कोतवाली पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
परिजनों और समाज के लोगों का कहना है कि बालक की हत्या की गई है। बालक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि बालक की हत्या करने के बाद शव को नदी किनारे फेंका गया है। परिजनों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो से हुई शिनाख्त
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह बांडी नदी के निकट बने शौचालय के पास एक बालक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त डेंडा गांव निवासी 16 वर्षीय दिनेश पुत्र पताराम मेघवाल के रूप में की। उसकी तलाश परिजन शनिवार से ही कर रहे थे और उसकी फोटो भी देकर गए थे।
विज्ञापन