{"_id":"66225dd2cc7cc7f260048826","slug":"pali-news-a-young-man-was-going-on-a-bike-to-take-his-sister-to-the-bus-was-hit-by-a-speeding-pickup-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: बहन को बस में बैठाने बाइक पर जा रहा था युवक, तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से चपेट में लिया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: बहन को बस में बैठाने बाइक पर जा रहा था युवक, तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से चपेट में लिया, दो की मौत
Fri, 19 Apr 2024 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:34 PM IST
सार
बहन को ससुराल के लिए बस तक छोड़ने जा रहे बाइक चालक समेत दो युवकों की सामने से आ रही पिकअप से टकराकर मौत हो गई। विवाहिता बहन का बांगड़ अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली में आज दोपहर एक पिकअप ने बहन को बस में बैठाने जा रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यह हादसा आज दोपहर उस वक्त हुआ जब उंमकली गांव निवासी पंकज पुत्र महेंद्र अपनी बहन डिंपल को ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से अपने दोस्त कैलाश के साथ पाली आ रहा था ताकि बहन को बस में बैठाकर वापस लौट सके। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक को भावरी के निकट अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कैलाश और पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल डिंपल का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन