{"_id":"650b0f439a84b435bb04f465","slug":"pali-crime-excise-police-seized-doda-poppy-worth-one-crore-rupees-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: आबकारी पुलिस ने एक करोड़ रुपये का डोडा-पोस्त जब्त किया, केमिकल से भरे टैंकर में रखकर हो रही थी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: आबकारी पुलिस ने एक करोड़ रुपये का डोडा-पोस्त जब्त किया, केमिकल से भरे टैंकर में रखकर हो रही थी तस्करी
Wed, 20 Sep 2023 08:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 08:57 PM IST
सार
Pali Crime: पाली जिले में आबकारी पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत का डोडा-पोस्त जब्त किया है। टैंकर में केमिकल रखकर डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने टैंकर चालक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डोडा-पोस्त जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली में आबकारी पुलिस को नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत करीब एक करोड़ रुपये कीमत का डोडा पोस्त जब्त किया है। जैतारण आबकारी थाने की टीम को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे-25 पर की गई नाकाबंदी के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान 1867 किलो 307 ग्राम डोडा-पोस्त से भरा टैंकर जब्त किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में केमिकल की आड़ में टैंकर में डोडा पोस्त भरकर उसे जोधपुर सप्लाई करने जा रहे तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सहायक आबकारी अधिकारी पाली विकास बीठू ने बताया कि आबकारी थाना जैतारण की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। नेशनल हाइवे-25 पर नाकाबंदी के दौरान ब्यावर की तरफ से आ रहे एक टैंकर को रोककर जब चालक रामाराम से पूछताछ की गई, तो उसने टैंकर में केमिकल भरा होने की बात कही और बताया कि वह इस केमिकल को जोधपुर ले जा रहा है।
विज्ञापन
प्लास्टिक के कट्टों में भरा था डोडा पोस्त
इसके बाद पुलिस ने टैंकर की जब तलाशी ली तो खुलासा हुआ, टैंकर में केमिकल नहीं बल्कि 92 प्लास्टिक के कट्टों में 1867 किलो 307 ग्राम डोडा-पोस्त भरा हुआ हुआ है, जिसे अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। टैंकर में केमिकल के बजाय मील डोडा पोस्त को आबकारी पुलिस ने जब्त कर बाड़मेर जिले के सैतराऊ निवासी रामाराम पुत्र भलाराम जाट को गिरफ्तार किया है।
सप्लायर और आपूर्तिकर्ता की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध डोडा-पोस्त कहां से और किसे आपूर्ति करने के लिए ले जाया जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव के अनुसार, जब्त किए गए डोडा-पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। बाजार में अवैध रूप से डोडा-पोस्त के पांत-छह हजार रुपये किलो में बेचा जाता है और चुनाव के मद्देनजर इसकी अभी से मांग बढ़ गई है।
मुखबिर की सूचना निकली सही, मिली बड़ी सफलता
गौरतलब है कि मुखबिर से भारी मात्रा में नशे की खेप के जोधपुर ले जाए जाने की सटीक सूचना मिलने पर आबकारी थाना जैतारण द्वारा इस खेप को पकड़ा गया और तस्कर को गिरफ्तार किया गया। खास बात यह रही कि टैंकर में भरी हुई डोडा पोस्ट की इतनी बड़ी खेप को टैंकर से खाली करने और तौलने सहित अन्य पेपर फॉर्मलिटीज में आबकारी पुलिस को करीब एक दिन का समय लग गया।