फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   oppose of prime minsiter narendra modi's pakistan visit

दिग्विजय ने भी पीएम मोदी की पाक यात्रा पर उठाए सवाल

Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
oppose of prime minsiter narendra modi's pakistan visit

निजी यात्रा पर राजस्थान स्थित रणथम्भौर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर आरएसएस सहित भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह साक्षी महाराज और हरियाणा के मुख्यमंत्री जवाब दें।

दिग्विजय ने कहा कि मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह कहते थे की जो मोदी के विरोधी है वो पाकिस्तान चले जाऐ और साक्षी महाराज ने भी इसी तरह की बातें कही थी और तो और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा था की जो गौमांस खाता है वो पाकिस्तान चला जाए। अब इस यात्रा को लेकर वे लोग जवाब दें।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर बोले दिग्विजय

oppose of prime minsiter narendra modi's pakistan visit

उन्होंने कहा कि पिछली बार आडवाणी जब मोहम्मद जिन्ना के मजार पर चले गए थे, तो उनको पद से हटा दिया गया था। अब 56 ईंच के सीने वाले मोदी के पाकिस्तान जाने पर आरएसएस का रुख का कांग्रेस इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जब जब किसी नेता ने अपनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, तब तब उनको अलग किया गया है। पहले रामजेठमलानी को निलम्बित किया गया फिर कीर्ति आजाद को किया गया और अब लगता है की शत्रुघ्न सिन्हा की बारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह के नेतृत्व में वहां पीडीएस का हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जो किसी ने छुपा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed