{"_id":"6492db956ea720b2750d600c","slug":"old-man-dies-after-coming-in-contact-with-broken-electric-wire-in-barmer-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
Wed, 21 Jun 2023 04:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डिस्कॉम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण और टूटा हुआ बिजली का तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जिंदगी लील ली। मवेशी चराने के लिए खेतों में जा रहे बुजर्ग की रास्ते में टूटकर जमीन पर गिरे तार की चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना बाड़मेर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर उण्डखा गांव की जलानियों की ढाणी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर बाड़मेर उपखंड अधिकारी और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारीयों ने भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
ग्रामीण में रोष, शव उठाने से किया इनकार...
डिस्कॉम की लापरवाही चलते बुजुर्ग की मौत की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव को उठाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लापरवाह कार्मिकों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग...
मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने डिस्कॉम के लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई एवं मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार करते हुए घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। उसके बाद उपखंड अधिकारी बाड़मेर समुद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और फिलहाल ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से समझाइश कर रहे हैं।
पांच दिन से टूटा हुआ है तार, डिस्कॉम को दी गई थी जानकारी...
ग्रामीणों का आरोप है कि बिपरजॉय तूफान के चलते बाड़मेर में चली तेज हवाओं और बारिश के बाद यह तार टूटकर पोल से नीचे गिर गया था, जिसको लेकर पिछले पांच दिनों से ग्रामीणों ने कई डिस्कॉम को अवगत भी करवाया। लेकिन डिस्कॉम के अधिकारियों और कार्मिकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। डिस्कॉम ने न तो तार को सही करवाया और न ही सप्लाई को बंद किया, जिसके चलते हादसा घटित हो गया।