{"_id":"61b4c909b6e9f6467e4a7d0a","slug":"obscene-act-done-with-minor-girl-by-63-year-old-shopkeeper-who-went-to-get-whitener-from-his-general-store-in-kota-rajasthan-police-arrested-the-accused-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : व्हाइटनर लेने गई नाबालिग से 63 वर्षीय दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : व्हाइटनर लेने गई नाबालिग से 63 वर्षीय दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया
Sat, 11 Dec 2021 09:24 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:24 PM IST
सार
नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक जांच पूरी की और कोर्ट में संबंधित धाराओं के तहत पीड़ित बालिका का बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन
आरोपी तेजपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोटा में नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। किराने की दुकान पर व्हाइटनर लेने गई बच्ची को चाकलेट का लालच देकर 63 वर्षीय दुकानदार ने अश्लील हरकत की। मामला सांगोद थाना इलाके के पामला खेड़ी कस्बे का है। पुलिस ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार तेजपाल को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सांगोद थाना इलाके में पामला खेड़ी कस्बा निवासी परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 9 दिसम्बर को वह दुकान पर चाय बना रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे उसने अपनी 10 वर्षीय बेटी को व्हाइटनर लेने पास ही एक किराने की दुकान पर भेजा था। दुकानदार तेजपाल ने उसकी बेटी को पहले चॉकलेट खिलाई फिर उसे दुकान के अंदर ले जाकर गलत जगहों पर हाथ फेर अश्लील हरकत की। बच्ची घबराकर रोते हुए दुकान से बाहर निकली और घर आकर सारी बात बताई। रिपोर्ट पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक जांच पूरी कर के कोर्ट में संबंधित धाराओं के तहत पीड़ित बालिका का बयान दर्ज करवाया। आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन