फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NRI files attempt to murder case against wife in jaipur kaal sarp dosh kundali

Rajasthan: काल सर्प दोष, 10 किमी पैदल भेजती है पत्नी, एनआरआई पति बोला- तांत्रिक के साथ मिलकर दे रही स्लो पॉइजन

Thu, 20 Oct 2022 12:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 12:11 AM IST
सार

नितिन ने बताया कि अमेरिका जाने के बाद आरोपी वीडियो कॉल पर किसी बाबा से उसकी बात कराते थे। वह कहता था कि जो पीने के लिए भेजा है, उसे पीते रहे और भारत वापस मत लौटना। करीब एक साल बाद मार्च 2015 में भारत लौटा तो यहां आकर हैरान रह गया।

विज्ञापन
NRI files attempt to murder case against wife in jaipur kaal sarp dosh kundali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में रहने वाले एक एनआरआई ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 52 साल के एनआरआई का आरोप है कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी कई साल से उसे स्लो पॉइजन दे रही है। वह तांत्रिक के साथ मिलकर उसे मारना चाहती है, ताकि उसकी संपत्ति हड़प सके। पीड़ित पति ने मोती डूंगरी थाने में आरोपी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनआरआई पीड़ित नितिन उपाध्याय ने मोती डूंगरी थाने में ऋषि सक्सेना, शिव गौतम और मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने यूसुफ को तांत्रिक बताया। साथ ही उस पर उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट् में नितिन ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले का रहने वाला है और पेशे से डॉक्टर है। उसके जन्म के दो साल बाद उसका परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में शादी के बाद से वह जयपुर में रह रहा है। जिले के मोती डूंगरी थाना इलाके में वह अपनी और 15 साल के बेटे के साथ रह रहा है। आरोपी शिव गौतम और ऋषि सक्सेना उसकी कंपनी में नौकरी करते हैं। शिव गौतम ने मेरी कुंडली देखकर काल सर्प दोष बताया। उसने कहा कि इस दोष के कारण तुम्हारी मौत हो जाएगी। सर्प दोष के प्रभाव से बचने के लिए शिव ने मेरी पत्नी को उसका समाधान बताया। जिसके बाद से मेरी पत्नी रोजाना मुझे उत्तर दिशा में 10 किलोमीटर पैदल चलने के लिए भेजने लगी। 

विज्ञापन

पत्नी और आरोपियों के कहने पर नितिन रोजाना तीन से चार घंटे उत्तर दिशा में पैदल चलने लगा। नितिन का आरोप है कि बाद में उसकी पत्नी ने शिव और ऋषि के साथ मिलकर स्लो पॉइजन देना शुरू कर दिया गया। तीनों गुलाब के फूल और भभूती में मिलाकर जहर दे रहे थे। बाद में तीनों ने मिलकर उसे अमेरिका भेजने की योजना बनाई। आरोपियों ने नितिन से कहा- सर्प दोष के कारण जयपुर में रहने से उसकी कभी भी मौत हो सकती है। इससे बचने के लिए उसे अमेरिका में चले जाना चाहिए। पत्नी और आरोपियों पर विश्वास करके नितिन 2014 में अमेरिका भी चला गया। 

नितिन ने बताया कि अमेरिका जाने के बाद यह लोग वीडियो कॉल पर किसी बाबा से उसकी बात कराते थे। इस दौरान उसे उसके कमरे में सांप, फूल सहित अजीब चीजें दिखाईं देती थीं। यह बताने पर बाबा कहता था कि सर्प दोष के कारण ऐसा हो रहा है, जो पीने के लिए भेजा है, उसे पीते रहे और भारत वापस मत लौटना। 

नितिन ने बताया कि करीब एक साल बाद मार्च 2015 में वह भारत लौटा तो वह हैरान रह गया। उसे पता चला कि जयपुर में उसके प्लॉट को शिव गौतम ने फर्जी तरीके से साइन किसी को बेच दिया है। नितिन ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया और नौकरी से भी निकाल दिया। खिलाफ मुहाना थाना पुलिस ने आरोपी शिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिव गौतम पर की गई कार्रवाई के बाद उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना करने लगी, बेटे के साथ भी बुरी तरह से पेश आती। साल 2020 में नितिन की पत्नी ने घर छोड़ दिया और उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। 

नितिन ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। उसने जांच कराई तो डॉक्टरों ने बताया कि उसे स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। इसके नितितन ने अदालत के जरिए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पीड़ित नितिन ने पुलिस को बताया कि स्लो पॉइजन से उसका 40 फीसदी शरीर खराब हो गया है। अब न तो उसका दिमाग ठीक से काम करता है और न ही शरीर। हालांकि, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed